फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Temperature reached maximum 36 degrees, relief due to cloud cover

Bhiwani News: अधिकतम 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान, बादल छाने से मिली राहत

Sat, 27 Apr 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 27 Apr 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached maximum 36 degrees, relief due to cloud cover
शहर में शाम के समय छाई काली घटा। 
भिवानी। मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बढ़ते तापमान ने लोगों के पसीने छुटवा दिए हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी जारी है। जिससे आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

तपिश बढ़ने के कारण लोगों को कपड़ों का सहारा लेकर गंतव्य की तरफ बढ़ना पड़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण गर्मी से बचाव के लिए डीसी ने एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। घरों से दोपहर को 12 से दो बजे तक ज्यादा जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। लोग भी गर्मी से बचने के लिए घरों में ही दुबकने लगे हैं। दोपहर को बाजारों की गलियां सुनसान नजर आने लगी हैं। मार्केट में शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ती जा रही है। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने भी आम लोगों के साथ पशुधन को भी गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त प्रबंध करने की सलाह दी है। गर्मी के असर से अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी लगातार जारी है। लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार अगले एक-दो दिन में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। जिससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed