{"_id":"671eb5dab4344129d805e364","slug":"teen-dies-in-road-accident-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-124954-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सड़क हादसे में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सड़क हादसे में किशोर की मौत
Mon, 28 Oct 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। लापरवाही से ई-रिक्शा चलाने से खच्चर गाड़ी और ई-रिक्शा में टक्कर होने से 16 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बवानीखेड़ा वार्ड दो के मूलवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उसने बताया कि वह पुराना हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-13 का हाल निवासी है। वह यहां इसी सेक्टर में सब्जी की रेहड़ी लगाकर टिफिन सर्विस का कार्य करता है। उसके दो बेटे थे। बड़े बेटे का नाम प्रिंस है जबकि छोटे बेटे का नाम भारत (16) था। उनकी पत्नी सुशीला शनिवार को पंजाब जा रही थी। उन्हें रेलवे स्टेशन छोड़ने के वह सुबह करीब 11 बजे गए थे।
वहां से लौटते समय मिले ई-रिक्शा पर बैठकर वह, उनका बेटा भारत और पड़ोसी वीरेंद्र घर आ रहे थे। उस चालक ने लापरवाही और तेज गति से ई-रिक्शा चलाया। जब वह नगर परिषद कार्यालय के पास पहुंचे तो ई-रिक्शा चालक ने सामने से आ रही खच्चर गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे उनका बेटा भारत सड़क पर गिर कर चोटिल हो गया। शहर के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई में पहुंचते ही डॉक्टराें ने भारत को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।