फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   teen age, planing kidnaip, police arrested

आईपीएल में सट्टा लगा 50 हजार हारने पर किशोर ने रची अपने अपहरण्ा की साजिश

Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
teen age, planing kidnaip, police arrested
भिवानी/बवानीखेड़ा। आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाकर 50 हजार हारे किशोर ने रुपये न देने पड़े इसके लिए स्वयं के ही अपहरण की कहानी रच डाली। किशोर ने अपने ही खेतों में छिपकर बहन के पास फोन कर रोते हुए अपहरण की बात कही। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की बात कही। मैसेज कर अपने पिता से 25 लाख रुपये भी मांगे। सीआईए, साइबर सेल और बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद किशोर को खोज निकाला। जिसके बाद सारे खेल का खुलासा हुआ। मामला सोमवार सुबह का है।
विज्ञापन

बड़सी जाटान गांव का एक व्यक्ति सुबह करीब साढ़े नौ बजे बवानीखेड़ा थाने पहुंचा और अपने 17 वर्षीय बेटे के अपहरण की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि रात को वह अपने घर में सोया था और बेटा भी पास सो रहा था। सुबह चार बजे उठा तो भी उसका बेटा वहीं सोया हुआ था। जिसके बाद वह भी दोबारा सो गया। सुबह करीब पौने छह बजे उठा तो उसका बेटा वहां नहीं था। करीब छह बजे बेटी के फोन पर फोन आया और उसका बेटा रो रहा था। बात नहीं हो पाई और फोन कट गया। जिस पर वे घबरा गए। बाद में बेटी के फोन पर व्हाट्सअप मैसेज आया। जिसमें अपहरण होने की बात कही गई। साथ ही सूचना देने पर उसके बेटे विजेंद्र को जान से मारने की बात कही गई।
विज्ञापन

किशोर के अपहरण की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह ने सीआईए, साइबर सेल और बवानीखेड़ा पुलिस की तीन टीमें बनाकर जांच की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस ने करीब तीन घंटे तक भागदौड़ कर किशोर को उनके ही बाड़ी के खेत से खोज निकाला। जिसके बाद किशोर ने बताया कि वह आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगाकर 50 हजार रुपये हार गया। देने न पड़े इसके लिए अपहरण की कहानी रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाना एसएचओ जयसिंह ने बताया कि किशोर की बहन के व्हाट्सअप पर बार-बार मैसेज आ रहे थे। जिस कारण उन्हें शंका हुई। किशोर को खेत से बरामद कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा हारने के कारण किशोर ने यह सारी साजिश रची। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने यह सारा खुलासा किया।

पहले मांगे 25 लाख, अंत में पांच लाख
किशोर ने अपनी बहन के पास भेजे व्हाट्सअप मैसेज में पहले 25 लाख की मांग की। बाद में कम करता गया। बार-बार मैसेज करता रहा। अंत में पांच लाख रुपये की मांग की। लगातार आ रहे मैसेज के कारण ही पुलिस को उस पर ही शक हुआ और फिर उसे पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed