फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Technical work on Delhi Shahdara-Sahibabad track suspended, trains to remain operational

Bhiwani News: दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद ट्रैक पर तकनीकी कार्य स्थगित, सुचारू रहेंगी ट्रेनें

Tue, 04 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Technical work on Delhi Shahdara-Sahibabad track suspended, trains to remain operational
भिवानी। दिल्ली मंडल के अंतर्गत दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रेलवे ट्रैक पर 22 और 23 नवंबर को प्रस्तावित तकनीकी कार्य के चलते ट्रेफिक ब्लॉक लिया जाना था जिसे अब रेलवे ने स्थगित कर दिया है। कार्य स्थगित होने के कारण इन दो दिनों में ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से होगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-सातरोड पैसेंजर ट्रेन 23 नवंबर को अपने निर्धारित समय पर चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54086 सातरोड-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन भी 23 नवंबर को तय समयानुसार संचालित होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस 22 नवंबर को प्रयागराज से अपने निर्धारित मार्ग पर रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 20964 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस भी 22 नवंबर को वाराणसी से तय मार्ग पर ही चलेगी। रेलवे द्वारा ट्रेफिक ब्लॉक स्थगित किए जाने से यात्रियों को राहत मिलेगी और सभी संबंधित ट्रेनें अपने निर्धारित समय व मार्ग पर सुचारू रूप से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed