फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Technical fault in FCI's cut, Bhiwani's grain market filled with 65 thousand cuts

Bhiwani News: एफसीआई के काटे में आई तकनीकी खराबी, 65 हजार कट्टों से अटी भिवानी की अनाज मंडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Technical fault in FCI's cut, Bhiwani's grain market filled with 65 thousand cuts
नई अनाज मंडी में सीवरलाइन के गंदे पानी के नजदीक उतारी गई गेहूं की फसल की भराई करते मजदूर।
भिवानी। गेहूं की सरकारी खरीद में एक समस्या सुलझती नहीं की दूसरी उलझ रही है। अब गेहूं का उठान शुरू हुआ तो एफसीआई के धर्मकांटा में तकनीकी खराबी आ गई। जिसे ठीक कराने के लिए अमृतसर से लियो कंपनी की तकनीकी टीम बुलानी पड़ी। मंडी में लेबर का भी रेट को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर अब विराम लगा तो उठान शुरू कराया गया।
विज्ञापन

ढुलाई ठेकेदार बड़े ट्रालों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसकी वजह से मंडी में जाम के हालात भी बन रहे हैं, क्योंकि एक ट्राला ही पूरी सड़क रोक रहा है, जिसकी वजह से किसानों के वाहनों की आवाजाही भी ठप हो रही है। किसानों का गेहूं फुटपाथ तक आ चुका है। मंडी की ठप सीवर व्यवस्था भी परेशानी का कारण बन रही है।
विज्ञापन

भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में रविवार को गेहूं की खरीद नहीं हुई, लेकिन मंडी में पहले से खरीदे गए गेहूं का उठान शुरू कराया गया। फिलहाल फूड सप्लाई विभाग ने अकेले भिवानी मंडी में ही 65 हजार गेहूं के कट्टों की खरीद की है। गेहूं की आवक तेज होने से मंडी में न शेड खाली है न प्लेटफार्म। ऐसे में किसानों की ढेरियां फुटपाथ पर लीकेज हो रही सीवर लाइन के गंदे पानी के समीप ही उतारी जा रही हैं। जिससे किसानों का गेहूं भी खराब हो रहा है। ढुलाई ठेकेदार मिंटू ने बताया कि मंडी में फिलहाल एक हजार से अधिक ढुलाई मजदूर काम कर रहे हैं। उन्हें पहले प्रति कट्टा उठान पर दो रुपये 80 पैसे दिया जा रहा था, मगर इतने कम पैसे में लेबर काम करने को राजी नहीं हो रही थी। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। आढ़तियों और लेबर की अधिकारियों ने बैठक कराई। जिसमें प्रति कट्टा उठान पर तीन रुपये 90 पैसे भुगतान का फैसला हुआ है। इसके बाद रविवार से ढुलाई लेबर ने भी अपना काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो निजी अधिकृत धर्मकांटों पर कराई गाड़ियों की तुलाई
एफसीआई ने मंडियों से उठान कराए गए गेहूं की तुलाई दो अधिकृत किए गए धर्मकांटों पर कराई। रविवार को तकनीकी टीम एफसीआई गोदाम परिसर में बने धर्मकांटे को ठीक करने में लगी रही जबकि मंडियों से गेहूं उठान कराने के बाद गाड़ियों का वजन निजी धर्मकांटों पर कराया गया। आढ़तियों ने बताया कि एफसीआई के धर्मकांटे पर शनिवार को गाड़ी की तुलाई कराई तो एक गाड़ी में 60 से 70 किलोग्राम वजन का अंतर आ रहा था। जिसके बाद इस कांटे को ठीक कराने के लिए इस्तेमाल बंद करा दिया था।

एक ट्राले में लादे जा रहे 800 कट्टे
भिवानी मंडी में रविवार को बड़े ट्रालों के अंदर गेहूं का उठान कराया गया। ये ट्राले पूरी सड़क को ही घेरकर खड़े हुए। एक ट्राले में करीब 800 कट्टे आते हैं। जबकि नियम के अनुसार 380 कट्टे एक साथ एक वाहन में उठान कराने होते हैं। लेकिन ढुलाई ठेकेदार मंडी में कम किराया के चक्कर में ढुलाई के लिए बड़े वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे मंडियों में जाम के हालात भी बन रहे हैं, क्योंकि एक ट्राले को लोड़ करने में ही तीन से चार घंटे का समय लग जाता है। लेबर भी लगातार काम कर थक जाती है।


एफसीआई का कांटा 40 टन की क्षमता का है। इसमें अचानक तकनीकी दिक्कत आई थी। जिसे ठीक करने के लिए रविवार को हिसार से लियो कंपनी के कर्मचारी यहां पहुंचे हैं। तकनीकी दिक्कत दूर होने के बाद इस कांटे का छोटी गाडिय़ों का वजन कराने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल दो अधिकृत धर्मकांटों पर गाडिय़ों का वजन कराया जा रहा है।

-भारत सिंह, मैनेजर भारतीय खाद्य निगम भिवानी।

रविवार को मंडी में खरीद बंद रही। जबकि गेहूं का उठान तेजी से कराया जा रहा है। सोमवार को अधिकांश गेहूं के कट्टों का उठान करा दिया जाएगा। जिसके बाद खरीद नियमित की जाएगी।
-मुकेश कुमार, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed