फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Team Rakshak rescued the injured snake and got it treated

Bhiwani News: गांव नौरंगाबाद की टीम रक्षक ने घायल सांप का रेस्क्यू कर करवाया उपचार

Wed, 26 Mar 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 26 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Team Rakshak rescued the injured snake and got it treated
भिवानी। गांव नौरंगाबाद की टीम रक्षक ने घायल सांप का रेस्क्यू कर उपचार करवाया।
विज्ञापन

गांव नौरंगाबाद की टीम रक्षक के पशु सेवक बिजेंद्र रक्षक ने बताया कि 12 मार्च को उन्हें सूचना मिली थी कि गांव नौरंगाबाद में गली निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान जेसीबी से गली की खुदाई के दौरान एक सांप चोटिल हो गया।




सूचना के आधार पर वे मौके पर पहुंचे तथा घायल सांप को उपचार के लिए भिवानी पॉलीक्लीनिक लेकर पहुंचे। जहां पर वन विभाग की टीम से देवेंद्र हुड्डा व पशु चिकित्सक डाॅ. जोनी पहुंचे। डाॅ. जोनी ने सांप की सर्जरी की। पशु सेवक बिजेंद्र रक्षक ने बताया कि सर्जरी के बाद 10 दिन तक गो रक्षा दल नौरंगाबाद ने घायल सांप को अपनी देखरेख में रखा और जब सांप पूरी तरह से स्वस्थ हो गया तो उसे वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed