Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Teacher beat up student for not wearing school shoes in private school of Bawanikheda, hospitalized
{"_id":"61327d558ebc3e678e1fda57","slug":"teacher-beat-up-student-for-not-wearing-school-shoes-in-private-school-of-bawanikheda-hospitalized-bhiwani-news-hsr610718756","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवानीखेड़ा के निजी विद्यालय में स्कूल के जूते पहनकर नहीं आने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवानीखेड़ा के निजी विद्यालय में स्कूल के जूते पहनकर नहीं आने पर शिक्षक ने छात्र को पीटा, अस्पताल में भर्ती
अस्पताल में उपचाराधीन छात्र अभिषेक।
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। बवानीखेड़ा क्षेत्र के एक निजी स्कूल के छात्र ने शिक्षक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
कस्बा बवानीखेेड़ा निवासी 17 वर्षीय अभिषेक ने बताया कि वह कस्बे के ही एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा छात्र है। वीरवार को दिन में आई बारिश के कारण उसके स्कूल के जूते भीग गए थे तो शुक्रवार सुबह वह दूसरे जूते पहनकर स्कूल में चला गया। वह कक्षा में टेस्ट दे रहा था, अचानक ही एक शिक्षक उसके पास आ गया। शिक्षक ने उससे स्कूल के जूते न पहनने का कारण पूछा तो उसने बताया कि जूते भीग गए हैं। छात्र का आरोप है कि शिक्षक ने पहले उसकी कमर पर डंडे से मारपीट की। फिर उस पर लात-घूंसे बरसा दिए, जिसकी वजह से वह घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना बवानीखेड़ा पुलिस थाने को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।