फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tea, juice and cigarettes are being sold at the authorized booth by breaking the grill of the government college.

Bhiwani News: राजकीय कॉलेज की ग्रिल तोड़कर अधिकृत बूथ पर बेची जा रही चाय, जूस व सिगरेट

Wed, 19 Feb 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 19 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tea, juice and cigarettes are being sold at the authorized booth by breaking the grill of the government college.
कॉलेज के बाहर रखे बूथ पर  सिगरेट पीता विद्यार्थी। 
भिवानी। शहर के महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय की चहारदीवारी पर लगाई गई ग्रिल को तोड़कर अधिकृत बूथ पर चाय, जूस और सिगरेट बेची जा रही है। वहीं संचालक ने बाहर की तरफ अवैध गेट बना दिया है। इससे महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को भी खतरा बन रहा है। बूथ संचालक की ओर से एक साल पहले यह ग्रिल काटी गई है। इस पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों के खाने पीने के सामान की सुविधा के लिए महाविद्यालय परिसर में अधिकृत बूथ रखवाया गया था। बूथ रखने के कुछ दिनों बाद संचालक महाविद्यालय परिसर की तरफ से सामान बेचता रहा। इसके बाद अब पिछले एक साल से बूथ संचालक द्वारा महाविद्यालय की बाहरी दीवार पर लगाई गई ग्रिल को काटकर बाहर सड़क मार्ग की तरफ अवैध रूप से खोल दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद संचालक ने अपने कारोबार को बढ़ाते हुए डेयरी उत्पादों के अलावा चाय, जूस व खाने के पैकिंग सामान को बेच जा रहा है। हालांकि डेयरी की गाइडलाइन के अनुसार बूथ में केवल डेयरी के उत्पाद ही बेचे जा सकते हैं। बाहरी ग्रिल काटने से महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर दायरे में बीड़ी, सिगरेट सहित तंबाकू के सभी उत्पादों पर बैन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेयरी बूथ गाइड लाइन के अनुसार बेच सकते है केवल कंपनी प्रोडक्ट
डेयरी की ओर से बूथों के लिए जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार बूथ संचालक केवल वीटा कंपनी से जुड़े प्रोडक्ट ही बेच सकते हैं। इसके अलावा अन्य कोई प्रोडक्ट नहीं बेचे जा सकते हैं। जबकि यहां पर चाय, जूस व सिगरेट तक बेची जा रही है। सिगरेट बेचने पर भी महाविद्यालय प्रशासन का कोई ध्यान इस तरफ नहीं है।

इस बारे में मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है। फाइल निकलवाने के बाद ही मैं कुछ बता पाऊंगा। मेरे पास दो से तीन जगहों का चार्ज होने के कारण एक से दो दिन लग सकते हैं।
- डॉ. मनजीत सिंह, प्राचार्य, महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article