{"_id":"6787f6f5db37bfb999001558","slug":"tania-said-sir-i-dont-have-parents-please-make-a-family-id-dc-said-make-a-card-for-this-daughter-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-128622-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तानिया ने कहा- साहब, मेरे मां-बाप नहीं हैं, फैमिली आईडी बनवा दें, डीसी बोले- इस बेटी का कार्ड बनाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तानिया ने कहा- साहब, मेरे मां-बाप नहीं हैं, फैमिली आईडी बनवा दें, डीसी बोले- इस बेटी का कार्ड बनाओ
Wed, 15 Jan 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
गांव फुलपूरा में रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलि
भिवानी। साहब मेरा नाम तानिया है, मेरे मां-बाप नहीं हैं। चाचा के साथ रहती हूं। मेरी फैमिली आईडी भी नहीं बनी है। मेरी आईडी बनवा दें। इस पर डीसी ने तुरंत कर्मचारियों को आदेश दिया कि इसकी अलग से फैमिली आईडी बनाई जाए। डीसी जिले के ग्राम फूलपुरा में बुधवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। डीसी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों को रागनी भी सुनाई। जिस पर ग्रामीणों ने खूब तालियां बजाई।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत फूलपुरा की महिला सरपंच रमा ने डीसी के समक्ष कहा कि गांव बामला प्रथम का राजकीय स्कूल और जलघर गांव फूलपुरा की भूमि पर बना है। ऐसे में इन दोनों ही सरकारी संस्थानों पर गांव बामला के साथ फुलपुरा का नाम भी अंकित कराया जाए। इस पर भी डीसी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। इसके अलावा गांव के रजबाहे में नहरी पानी की समस्या का भी डीसी ने मौके पर ही सिंचाई अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान करा दिया। डीसी शाम साढ़े चार बजे गांव फुलपुरा में पहुंचे तो ढोल की थाप पर उनका स्वागत किया गया।
जिला प्रशासन ने बुधवार को गांव फूलपुरा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ऑनलाइन कार्यों के लिए स्टॉल भी लगाई गई।पूरा प्रशासनिक अमला भी गांव में ही पहुंच गया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों ने रात को गांव के प्राथमिक स्कूल में ही रात्रि भोजन भी किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए डीसी महावीर कौशिक ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के साथ उप मंडल स्तर पर और नगर परिषद कार्यालय में भी समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नागरिकों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे गांव के विकास में अपना योगदान दें। गांव के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव की साफ-सफाई रखना हमारे हाथ में है। अपने आसपास परिवेश में गंदगी का आलम न बनने दें। इस दौरान उन्होंने कस्सी और तसले से सफाई कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आजकल सभी योजनाएं परिवार पहचान पत्र के साथ में जुड़ी हुई हैं। सरकार द्वारा सभी जरूरी सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं।
ग्रामीणों ने लिखित में दी डीसी को शिकायत
डीसी महावीर कौशिक और पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी लिखित शिकायत दी। इस दौरान मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर उन ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज कराई गई।
गांव में ड्रग्स की बिक्री से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस को दें : एसपी
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि युवाओं में बढ़ती ड्रग्स की प्रवृत्ति को हर हाल में रोकना है। इसके लिए प्रशासन और आमजन को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि गांव में किसी व्यक्ति द्वारा ड्रग्स बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या जिला प्रशासन को दें ताकि समय रहते ठोस कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाले नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे खुद भी अपने बच्चों की निगरानी रखें। बच्चों को समझाएं कि नशा न केवल शरीर का नाश करता है बल्कि जीवन को तबाह कर देता है। नशा समाज और देश के लिए घातक है। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे को ड्रग्स की लत लगी हुई है तो उसका इलाज फ्री किया जा रहा है। नशा छोड़ने वालों की प्रशासन पूरी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि आपसी विवाद और झगड़े का मिलजुल कर निपटारा करें ताकि गांव में भाईचारा कायम रहे।
कलिंगा और कुंगड़ भैणी के बीच हुआ लड़कियों का कबड्डी मैच
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता व खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। खेल गतिविधि के तहत अंडर-19 वर्ग में कलिंगा व कुंगड़ भैणी के बीच लड़कियों का कबड्डी मैच खेला गया। इसमें कलिंगा की टीम विजय रही। डीसी महावीर कौशिक ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। एक अन्य खेल गतिविधि के तहत रस्साकशी का आयोजन किया गया। इस दौरान इफ्को द्वारा नमो ड्रोन दीदी का प्रदर्शन किया गया।
ढोल की थाप पर हुआ गांव में अधिकारियों का स्वागत
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की तरफ से सभी अधिकारियों का फूल मालाओं व ढोल बजाकर स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने तिलक व पगड़ी पहनकर डीसी व एसपी का स्वागत किया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे गांव में ड्रग्स आदि नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने में जिला प्रशासन का हर संभव सहयोग करेंगे।