{"_id":"6341b8bdbf70ad65f36f1644","slug":"talent-search-competition-programme-at-adarsh-mahila-mahavidyalaya-bhiwani-news-hsr6440962130","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशा म देश भारत, भारत म हरियाणा गाणे की थिरकन से गूंजा सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशा म देश भारत, भारत म हरियाणा गाणे की थिरकन से गूंजा सभागार
विज्ञापन
भिवानी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आत्मविश्वास जाग्रत होता है शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास होना अत्यंत आवश्यक है। कला को निखारकर बहार लाने के लिए ही महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। यह उद्गार बतौर मुख्यातिथि अशोक बुवानीवाला ने आदर्श महिला महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के मंच से कहे।
महाविद्यालय प्राचार्या रचना अरोड़ा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं की प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर उपलब्ध कराते है। कार्यक्रम में छात्राओं ने कविता, नृत्य, संगीत, मोनो एक्टिंग की प्रस्तुतियां दी। छात्रा मीनू के गाएं गीत भूली बिसरी एक कहानी पर सभागार स्तब्ध हो गया और देशा म्ह देश भारत, भारत म हरियाणा, झूमका गिरा रे, तेरी मिट्टी प मरजावां, मेरे काले रंग के दामण की झोल कसूती है, आदि गानों पर छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में क्ले मॉडलिंग में स्नेह प्रथम स्थान पर रहीं। कार्टूनिंग में रचना प्रथम व खुशी द्वितीय स्थान पर रही। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रथम नैंसी, द्वितीय स्नेह, तृतीय स्नेह व सांत्वना पुरस्कार लकक्षिता ने प्राप्त किया। कोलॉज में प्रथम चित्राक्सी, द्वितीय लकक्षिता व तृतीय स्नेह रही। नृत्य में प्रथम पूनम, द्वितीय साक्षी राव व कनीका एवं तृतीय रुचिका रही।
विज्ञापन
वहीं संगीत में प्रथम मीनू, द्वितीय दिक्षा एवं तृतीय, मॉनो एक्टिंग में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता में प्रथम प्रीति, द्वितीय संगीता व तृतीय स्नेह रही। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. नूतन शर्मा व ममता वाधवा एवं समस्त टीम को महाविद्यालय प्राचार्या ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।