फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Take the protective cover of anti-coronavirus vaccine to prevent infection

संक्रमण से बचाव के लिए कोरोनारोधी टीके का सुरक्षा कवच लें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Take the protective cover of anti-coronavirus vaccine to prevent infection
29 फोटो नागरिक अस्पताल में महिला को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले डेढ़ साल से लगातार कोरोनारोधी टीके लगाए जा रहे हैं। इसके लिए नागरिक अस्पताल सहित प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में 96 फीसदी लाभार्थियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। अब बाकी के चार फीसदी को वैक्सीनेशन करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। विभाग द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान, हर घर दस्तक अभियान के तहत घरों में डोर टू डोर टीकाकरण, बाजार, स्कूल और कॉलेजों में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति
जिले में अब तक 8,53,773 लाभार्थियों ने वैक्सीन की पहली और 8,05,211 ने दूसरी डोज लगवाई है। इनमें से 5,658 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 5,621 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसी तरह 5,023 फ्रंटलाइन वर्कर ने पहली और 4951 लाभार्थियों ने दूसरी डोज लगवाई है। वहीं 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों ने 21,780 पहली डोज और 11,733 ने दूसरी डोज, 15 से 17 आयुवर्ग में 48,426 किशोरों ने पहली और 36,055 ने दूसरी डोज, 18 से 44 आयुवर्ग के लाभार्थियों में 5,37,113 ने पहली और 4,92,308 ने दूसरी डोज ली है। 45 से 60 आयुवर्ग के लाभार्थियों में 1,72,403 ने पहली और 1,68,646 ने दूसरी डोज, 60 साल से अधिक आयुवग के बुजुर्गों में 1,33,648 ने पहली और 1,33,613 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

कोट्स:
सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीन को लेकर बेहतरीन अभियान चलाया है। इसके लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर नागरिकों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया और समय-समय पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया। अभियान में जुटे प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी बधाई के पात्र है, जिन्होंने कठिन मेहनत कर नागरिकों को कोरोना सुरक्षा कवच दिया। अब वैक्सीन से वंचित नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इसे जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरएस ढिल्लो, उपायुक्त, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed