फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   T-55 tank will work to fill the spirit of patriotism among youth : General VK Singh

युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरने का काम करेगा टी-55 टैंक : जनरल वीके सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
T-55 tank will work to fill the spirit of patriotism among youth : General VK Singh
गांव बापोड़ा के मुख्यद्वार पर स्थापित किया गया टी-55 टैंक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और सांसद धर्मबीर सिंह ने रविवार को गांव बापोड़ा में मुख्य द्वार के पास स्थापित किए गए टी-55 टैंक अनावरण किया। टैंक की सन 1971 की लड़ाई में भारत को पाकिस्तान पर विजय दिलाने में विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन

अनावरण समारोह में भारी संख्या में युवा पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि टी-55 टैंक युवाओं में देशभक्ति का जज्बा भरने का काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक यहां से गुजरेगा, यह टैंक इस क्षेत्र की वीरगाथा को अपने आप ही बयां करेगा।
विज्ञापन

जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारत की सेना में सबसे अधिक सैनिक हरियाणा प्रदेश से हैं और हरियाणा की बात की जाए तो सबसे अधिक सैनिक जिला भिवानी से हैं, जो एक कि इस इलाके के लिए शान की बात है। उन्होंने कहा कि गांव बापोड़ा के वीर जवानों के साथ-साथ पूरे जिला भिवानी के जांबाज सैनिक देश की रक्षा के लिए हमेशा सीना तानकर दुश्मनों के सामने खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब देश को शहादत की जरूरत पड़ी है तो यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं और उसमें गांव बापोड़ा के जवान भी पहले पायदान पर आते हैं। उन्होंने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले हमेशा याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बापोड़ा में जो टैंक स्थापित किया है, इस टैंक की भी भारत-पाक युद्ध में बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के ताकतवर देशों में से एक है। भारत किसी भी देश के आगे झुकने वाले देशों में से नहीं है। भारत में किसी भी देश मुकाबले का करने की क्षमता है। आज हमारे देश हमारी तरफ देखने से पहले दस बार सोचते हैं। यदि कोई हमारी तरफ आंख उठाकर देखने की हिमाकत करता है तो उनका हम मुंह तोड़ जवाब देते हैं। गांव में स्टेडियम के निर्माण के लिए सरकार से बात की जाएगी और जो भी अड़चने आ रही हैं, उनको दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बापोड़ा सैनिकों की नर्सरी : सांसद धर्मबीर
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि यदि सेना न हो तो देश भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव बापोड़ा सैनिकों की एक नर्सरी की तरह है, जहां सबसे अधिक सैनिक हैं। यह युवाओं के लिए प्रेरणा का गांव है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार गांवों को राष्ट्रीय मार्गों के साथ जोड़ रही है। गांव खरक के पास से बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से कार से मात्र ढाई घंटे में चंडीगढ़ पहुंचना संभव हो जाएगा। यह सड़क मार्ग कोटपुतली से होते हुए मुंबई के रास्ते को जोड़ेगा, जिससे मुंबई तक का सफर कार के द्वारा महज 12 घंटे में तय हो जाएगा।
सांसद ने कहा कि भिवानी के चारों ओर न्यू रिंग रोड बन रहा है, जिसका भिवानी-हांसी सड़क मार्ग पर तिगड़ाना चौक पर करीब 45 एकड़ पर एक बड़ा जंक्शन बनेगा। भिवानी से हांसी मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा, जिसकी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह रिंग रोड गांव बापोड़ा को भी जोड़ेगा, जिससे यहां के लोग भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय भिवानी में पुराने ओवरब्रिज को भी फिर से नया बनाया जाएगा। भिवानी में तोशाम रोड आरओबी को भी चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने साईं होस्टल में सीटे बढ़ाए जाने की वकालत की।
कार्यक्रम के दौरान जयहिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में गांव के सरपंच नरेश कुमार, पूर्व सरपंच जगदीश व विजेंद्र वाल्मीकि व एडवोकेट बलबीर शर्मा ने जनरल वीके सिंह का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। पूर्व डीआईजी सत्यप्रकाश, तेजवीर सिंह, केशव, कृष्ण नंबरदार, पूर्व सरपंच सुनील वाल्मीकि और सुशील पांचाल ने गांव की तरफ से सांसद धर्मबीर सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए उपायुक्त आरएस ढिल्लो और ब्रिगेडियर साकिब हुसैन का भी पगड़ी भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम को सेवा भारती के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने संबोधित किया। स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव नवीन जयहिंद और रविंद्र बापोड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया। रविंद्र बापोड़ा ने गांव की तरफ से मांगपत्र प्रस्तुत किया।

गांव के 11 शहीद परिवारों का किया सम्मानित
केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और सांसद धर्मबीर सिंह ने गांव के शहीद परिवारों को सम्मानित किया। जिनमें शहीद मथन सिंह की पत्नी वीरनारी गीता देवी, शहीद गिरवर सिंह के पुत्र विजेंद्र सिंह, शहीद सूरजपाल सिंह की धर्मपत्नी वीरनारी परमल देवी, शहीद प्रताप के पिता सूबेदार गजराज सिंह, शहीद भंवर सिंह के पौत्र मयंक, शहीद राजेंद्र सिंह के परिजन, शहीद चंद्रभान के पुत्र मुकेश कुमार, शहीद दफेदार राम कुमार के पौत्र सुनील कुमार, शहीद केहर सिंह के परिवार से कप्तान किरण पाल, शहीद संजय सिंह क पिता कृष्ण सिंह और शहीद हरीराम कांगड़ा के परिजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed