{"_id":"6907bcc4c7270693db09c417","slug":"swati-selected-in-upsc-was-honored-by-agrawal-family-charitable-trust-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141990-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: यूपीएससी में चयनित स्वाति का अग्रवंश परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: यूपीएससी में चयनित स्वाति का अग्रवंश परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया सम्मान
Mon, 03 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
स्वाति अग्रवाल को सम्मानित करते अग्रवंश परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य।
भिवानी। अग्रवंश परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट ने जवाहर नगर की गली नंबर तीन स्थित स्वाति अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। स्वाति अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान नरेश गोयल के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने स्वाति और उनके परिवार को माला, शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
प्रधान नरेश गोयल ने कहा कि स्वाति अग्रवाल की यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर वे हर क्षेत्र में ऊंचे मुकाम हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वाति ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि यदि बेटियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे देश और समाज का गौरव बढ़ा सकती हैं।
इस अवसर पर सुभाष खरकिया, सुभाष गोयल, सुरेश पनवाड़ी, संजय हालवासिया, नंद किशोर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।