फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Suspicious youth caught at Loharu railway station, commotion erupts when a girl is with him

Bhiwani News: लोहारू रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध युवक पकड़ा, युवती साथ होने पर मचा हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Suspicious youth caught at Loharu railway station, commotion erupts when a girl is with him
लोहारू (भिवानी)। रेलवे स्टेशन परिसर में एक संदिग्ध युवक को केरल की एक हिंदू युवती के साथ पकड़े जाने से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने युवक को संदिग्ध मानते हुए रोक लिया और लव जिहाद, मानव तस्करी अथवा अन्य देश विरोधी गतिविधियों की आशंका जताई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और युवक व युवती को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक की पहचान मोहम्मद फैयाज के रूप में हुई जो स्वयं को गुजरात का निवासी बता रहा है। युवती ने युवक को अपना परिचित मानने से इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ताओं के अनुसार युवक द्वारा युवती को कुछ खिलाने की आशंका जताई गई, जिससे उसकी स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। पूछताछ के दौरान युवक ने अपने दोनों मोबाइल फोन पूरी तरह से फाॅर्मेट कर दिए जिससे लोगों का शक और गहरा गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक रैपीडो चालक है जो युवती को करीब 500 किलोमीटर दूर लेकर आया जबकि दोनों के बीच कोई आपसी संबंध नहीं पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। शिकायत सौंपने वालों में प्रदीप कुमार, अक्षय शास्त्री, नवीन और ओमवीर सहित कई लोग शामिल रहे। लोगों के अनुसार युवक रेवाड़ी–सीकर ट्रेन से यात्रा करते हुए लोहारू पहुंचा था जहां उसे संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोहारू जीआरपी चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि स्टेशन परिसर से एक युवक व युवती को स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध अवस्था में रोके जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षा की दृष्टि से अपने पास लेकर पूछताछ शुरू की गई। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान मोहम्मद फैयाज के रूप में हुई है, जो स्वयं को गुजरात का निवासी बता रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों गुजरात से आए थे तथा युवती को राजस्थान में एक परीक्षा देने के लिए जाना था।

जीआरपी के अनुसार युवक के पास मौजूद मोबाइल फोन, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही दोनों के यात्रा संबंधी तथ्यों, आपसी संबंधों और पूरे घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed