{"_id":"690babd0049b5bb8a402f6b2","slug":"suspicion-deepens-that-farmer-dalip-was-murdered-by-slitting-his-throat-due-to-an-old-rivalry-a-case-has-been-filed-against-three-people-including-a-woman-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142113-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुरानी रंजिश में किसान दलीप की गला रेतकर हत्या का शक गहराया, एक महिला समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुरानी रंजिश में किसान दलीप की गला रेतकर हत्या का शक गहराया, एक महिला समेत तीन पर केस दर्ज
Thu, 06 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
बहल। क्षेत्र में एक खेत में किसान दलीप की गला रेतकर हत्या के मामले में पुरानी रंजिश का कोण और गहराता जा रहा है। सोमवार रात हुई इस जघन्य वारदात के बाद परिजनों को अब भी यही आशंका है कि हत्या पुरानी दुश्मनी के चलते की गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
बुधवार को भी बहल थाना पुलिस के साथ सीआईए की टीमें दिनभर मौके पर जांच करती रहीं। टीमें न केवल वारदात स्थल पर जुटीं रहीं बल्कि बहल और आसपास के क्षेत्रों में भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश देती रहीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मृतक किसान दलीप के परिजनों से विस्तार से पूछताछ की। अधिकारियों ने परिजनों से उन सभी लोगों की जानकारी ली जिनसे दलीप के किसी प्रकार के विवाद या रंजिश रही हो।
पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि मामले में किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा लेकिन दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था। रात करीब दस बजे सेना में सेवारत दलीप का पुत्र सचिन कोयंबटूर से गांव पहुंचा, जिसके बाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
किसान दलीप के अंतिम संस्कार में कस्बे और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने हत्या को लेकर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शांतिप्रिय माने जाने वाले बहल क्षेत्र में इस तरह की जघन्य वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
गौरतलब है कि किसान दलीप की सोमवार रात उस समय गला रेतकर हत्या कर दी गई थी जब वह फसलों में पानी देने के लिए खेत गया हुआ था। मंगलवार सुबह जब वह रोजाना की तरह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत जाकर देखा, जहां उसका शव खून से लथपथ मिला। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस बारे में बहल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस किसान दलीप की हत्या के मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। हमारा प्रयास है कि जो भी इस वारदात के पीछे दोषी है उसी को सजा मिले। परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी सूत्रों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
फूंक-फूंक कर कदम रख रही पुलिस, हर एंगल से जांच जारी
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जिन तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है उनके नाम अभी तक उजागर नहीं किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान गोपनीयता बरती जा रही है ताकि किसी निर्दोष को फंसाया न जाए। वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले में जल्दबाजी नहीं करना चाहती बल्कि पुख्ता सबूतों के आधार पर ही गिरफ्तारी करेगी। पुलिस को शक है कि जिन लोगों के नाम परिजनों ने बताए हैं उनके अलावा भी कुछ अन्य लोग इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद हुआ है या नहीं। सूत्रों के अनुसार मौके से चाकू के कवर जैसी पैकिंग बरामद हुई है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है।