Hindi News
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Suspended Tehsildar who went to jail in Baptist land dispute suddenly got sick
{"_id":"6394b414aef216380506bb90","slug":"suspended-tehsildar-who-went-to-jail-in-baptist-land-dispute-suddenly-got-sick-bhiwani-news-hsr6493794137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बैप्टिस्ट भूमि विवाद में जेल गए निलंबित तहसीलदार की अचानक तबियत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बैप्टिस्ट भूमि विवाद में जेल गए निलंबित तहसीलदार की अचानक तबियत बिगड़ी
नागरिक अस्पताल में पुलिस की गाड़ी में लाया गया चर्च की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री घोटाले का आरोपी तह
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। बैप्टिस्ट विवादित भूमि प्रकरण में जेल गए निलंबित तहसीलदार की शुक्रवार रात को अचानक तबियत बिगड़ गई। शनिवार सुबह उसे जिला जेल प्रशासन के कर्मी अन्य बंदियों के साथ सरकारी बस में नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां नागरिक अस्पताल के चिकित्सक ने चेकअप किया। उसके कुछ जरूरी टेस्ट कराए जाने की सलाह दी गई और उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद पांच सुरक्षा कर्मियों की गार्द उन्हें रोहतक पीजीआई लेकर पहुंची।
विज्ञापन
भिवानी के निलंबित तहसीलदार रवींद्र मलिक को बैप्टिस्ट विवादित भूमि प्रकरण में स्टेट विजिलेंस की एसआईटी ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। एसआईटी ने दो दिन का रिमांड लेने के बाद उन्हें न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार भेजा था। शुक्रवार को रवींद्र मलिक की छाती और एक हाथ में अचानक सुनापन महसूस होने की बात कही गई। जिसके बाद उन्हें शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे कुछ जरूरी टेस्ट कराने के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जिसके बाद पांच सुरक्षा कर्मियों की गाद उन्हें शुक्रवार शाम को रोहतक पीजीआई लेकर गई। वहीं बैप्टिस्ट विवादित भूमि प्रकरण में छह अन्य आरोपी भी जिला कारागार के अंदर बंद है। मामले की जांच स्टेट विजिलेंस की एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।