फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Supply of salty water is being done in Prahladgarh and Nimdiwali, TDS has also increased

Bhiwani News: प्रहलादगढ़ व निमड़ीवाली में हो रही खारे पानी की सप्लाई, टीडीएस भी बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Supply of salty water is being done in Prahladgarh and Nimdiwali, TDS has also increased
एसई को मांगपत्र सौंपते हुमन राइट एंड ऐंटी करप्शन कौंसिल के सदस्य।
भिवानी। गांव प्रहलादगढ़ व निमड़ीवाली में हो रही खारे पानी की सप्लाई को बंद कर स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाए जाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन को मांगपत्र सौंपा। ह्यूमन राइट एंड एंटी करप्शन कौंसिल के चेयरमैन अधिवक्ता शिवकुमार बेडवाल ने कहा कि गांव प्रहलादगढ़ व गांव निमड़ीवाली में पिछले कई दिनों से खारे पानी की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

इसका टीडीएस लगभग 1200 के आसपास है, जो कि बिल्कुल भी पीने लायक नहीं है। इससे ग्रामीणों में पेट, त्वचा सहित अन्य बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक तो बच्चे व बुजुर्ग इन बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और ये बीमारियां कभी भी महामारी का रूप ले सकती हैं। इसकी तरफ पानी सप्लाई से संबंधित अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

यही नहीं दिन के समय में इन गांवों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रहती है। इससे कर्मचारी पानी को फिल्टर नहीं कर पाते और शाम को बिजली आने के बाद कर्मचारियों की ओर से पानी को फिल्टर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उक्त समस्या के बाद कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। इसका खामियाजा लोग भुगतने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के एसई को मांगपत्र सौंपते हुए गुहार लगाई कि गांव प्रहलादगढ़ व निमड़ीवाली की खारे पानी की सप्लाई की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जा सकें, ताकि इन गांवों में महामारी फैलने से रोकी जा सकें। इसके साथ ही कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही ने बरते जाने के सख्त आदेश भी दें। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता अजय संभ्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मुकेश ढाणी माहु, महेंद्र, विजय कुमार, सानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed