फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Supply of dirty water in more than eight colonies in old city

Bhiwani News: पुराने शहर में आठ से अधिक कॉलोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Supply of dirty water in more than eight colonies in old city
पुराने शहर में नल से आ रहा दूषित पानी।
भिवानी। शहर में जलसंकट गहराने के साथ ही गंदे पानी की आपूर्ति ने लोगों को बीमारियों के संक्रमण के खतरे में डाल दिया है। पुराने शहर की करीब आठ कॉलोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। शहर के चुहड़ सिंह बजारी पुराना पटवारखाना क्षेत्र की महिलाएं तो गंदे पानी की आपूर्ति से इतना परेशान हो चुकी है कि उनका कहना है कि इसे पाणी तै तो जहर दे दयो, एक बार मैं मर ज्यावांगे।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समक्ष कई बार शिकायतों के बाद भी सभी का निवारण नहीं हो पा रहा है। हालांकि गंदे पानी से निजात दिलाने के लिए शहर में एक माह के दौरान 15 से अधिक जगहों पर लीकेज तलाशने के लिए विभाग लाइनों की खोदाई करा चुका है। इसमें कुछ शिकायतों का निवारण किया भी गया है।
विज्ञापन

शहर की करीब साढ़े चार लाख की आबादी में करीब 25 हजार लोगों की आबादी तो ऐसी है, जो रोजाना पेयजल आपूर्ति में गंदे पानी का दंश झेल रही है। शहर के चुहड़ सिंह बजारी पुराना पटवारखाना क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस गंदे पानी को पीना तो दूर, दैनिक कार्यों में इस्तेमाल भी नहीं कर सकते हैं। खाकी बाबा बूस्टर से पानी की आपूर्ति होती है, मगर चंद कदम दूर बूस्टर के बावजूद उनकी लाइन टेल पर पड़ती है। गर्मियों में पानी नहीं आता, जब भी आता है तो गंदा पानी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शहर के सराय चौपटा, शिक्षा मार्ग, महम रोड क्षेत्र की कॉलोनी के लोग भी गंदे पानी की आपूर्ति का दंश झेल रहे हैं। बैंक कॉलोनी के कुछ हिस्से में भी गंदा पानी आ रहा है। चिरंजीव कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति का तीन माह बाद भी समाधान नहीं हुआ है। लेबर कॉलोनी के लोग भी महीनों से गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं।

तीन दिन और झेलना पड़ेगा शहर को जलसंकट
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नहरों में पानी 13 मई की शाम तक आएगा। शहर को तीन से चार दिन और जलसंकट झेलना पड़ेगा। नहरी पानी जलघर के टैंकों तक पहुंचने के बाद पेयजल आपूर्ति नियमित कर दी जाएगी। फिलहाल शहर में एक दिन छोड़ एक दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। बाहरी कॉलोनियों में लोग पानी के टैंकरों से प्यास बुझा रहे हैं।

कॉलोनी में दूषित पानी आने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में रुपये लगाकर पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई समाधान नहीं हो पा रहा।
- सुनीता देवी, क्षेत्रवासी।

कई माह से सप्लाई में दूषित पानी आ रहा है। इसे दैनिक कार्यों में उपयोग भी नहीं कर सकते हैं। कर्मचारी आते हैं और गड्ढे की खोदाई करने चले जाते हैं। लेकिन शुद्ध सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है।

- कमलेश देवी, क्षेत्रवासी।

शहर में जहां से भी गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें मिल रही हैं, उन हिस्सों में विभाग के कर्मचारी पेयजल लाइन की मॉनिटरिंग करने के साथ चेक भी कर रहे हैं। कई जगह लीकेज ठीक करने का काम भी चल रहा है। पानी की कमी के दौरान इस तरह की समस्याएं आती हैं।
- सचिन तलेजा, कनिष्ठ अभियंता शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed