{"_id":"667dd97a69a8d83050076959","slug":"superintendent-of-police-conducted-a-surprise-inspection-of-jui-kala-police-station-and-checked-the-arrangements-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-119346-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पुलिस अधीक्षक ने जूई कला पुलिस थाना का औचक निरीक्षण कर जांची व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पुलिस अधीक्षक ने जूई कला पुलिस थाना का औचक निरीक्षण कर जांची व्यवस्था
Fri, 28 Jun 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 28 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
जूई कलां थाने का निरिक्षण करते एसपी वरुण सिंगला।
भिवानी। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने वीरवार को थाना जूई कला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड का निरीक्षण के साथ महिला डेस्क की जांच की। उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे असलहे की जांच की और कंप्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभाये। पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुने। पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना प्रबंधक को थाने का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने, थाना परिसर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए और पुलिस कब्जे में लिए गए वाहनों के मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दे कहा कि थाना में कोई भी कार्य लंबित नही रहना चाहिए। सभी कार्य समय अवधि में पूरे किए जाए।
पुलिस अधीक्षक ने थाने में पुलिस जवानों के रहन-सहन व मैस आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए व कहा कि थाना मैस में सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा थाने के अनुसंधानकर्ता की बैठक लेकर अभियोग में समय के अंदर प्रभावी पुलिस कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए।