फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students were inspired to make useful things from the junk lying at home

Bhiwani News: घर में पड़े कबाड़ से विद्यार्थियों को उपयोगी चीजें बनाने के लिए किया प्रेरित

Fri, 02 Aug 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 02 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Students were inspired to make useful things from the junk lying at home
गांव  घुसकानी के राजकीय उच्च विद्यालय में बच्चों को कबाड़ से उपयोगी चीजे बनाने की कला सिखाते  प
भिवानी। गांव घुसकानी स्थित शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में वीरवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फालसा इको क्लब के प्रभारी व शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने विद्यार्थियों को घर में पड़े कबाड़ व प्लास्टिक से उपयोगी चीजें बनाने बारे प्रेरित व प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने कहा कि कबाड़ से जुगाड़ एक ऐसी विधि है, जिसे हम जिंदगी के हर क्षेत्र में उपयोग में ला सकते हैं। इस तकनीकी का उपयोग हम उन चीजों को दोबारा उपयोग में लाने के लिए करते हैं, जिन्हें बेकार समझा जाता है। यह जुगाड़ तकनीकी हमें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बहुत से संभावना प्रदान करती है।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने 2 लीटर की कोल्ड ड्रिंक की बोतल से पौधे लगाने के लिए छोटे गमले बनाने सिखाते हुए कहा कि कबाड़ से जुगाड़ बेकार की वस्तुओं को उपयोगी वस्तु बनाने की एक प्रक्रिया की शुरुआत है। कबाड़ से जुगाड़ न केवल हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए बहुत सहायक है, बल्कि यह अनुपयोगी वस्तुओं के निपटान का भी एक सटीक उपाय है। इस मौके पर मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार, मुकेश सांगवान, लक्ष्मी देवी, अनिल शर्मा ,अनिल शर्मा हिंदी अध्यापक, प्रवेश कुमारी विजेंद्र कंप्यूटर शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed