फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students in MNS College will get state-of-the-art facilities from the new session

एमएनएस कॉलेज में विद्यार्थियों को नए सत्र से मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Students in MNS College will get state-of-the-art facilities from the new session
एमएनएस कॉलेज में कप्यूटर लैब का जायजा लेते प्राचार्य दिनेश गाबा। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नए शैक्षणिक सत्र में महाराजा नीमपाल सिंह (एमएनएस) महाविद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला साइंस ब्लॉक का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। कॉलेज की लाइब्रेरी को नया स्वरूप दिया गया है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग से कक्ष स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

एमएनएस राजकीय महाविद्यालय भिवानी में मौजूदा सत्र में 5149 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से करीब 40 प्रतिशत छात्राएं हैं। इनमें 1436 विद्यार्थी साइंस संकाय से पढ़ाई कर रहे हैं। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए राजनीतिक शास्त्र, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान विषय के साथ एमकॉम है। इसके अलावा कॉलेज मेें एक साल का पीजीडीसी डिप्लोमा भी करवाया जाता है। कक्षाएं सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में लगती हैं, शाम के समय में एमए अंग्रेजी और राजनीतिक शास्त्र, बीए और बीकॉम की कक्षाएं लगती हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में करीब दो एकड़ में साइंस संकाय के विद्यार्थियों के लिए 11 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से नए साइंस ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें फिजिक्स, बोटनी, जूलॉजी, केमिस्ट्री और कंप्यूटर साइंस सहित सभी विषयों के लिए 30 लैब/कमरों का निर्माण करवाया गया है। इसमें बच्चों की पढ़ाई के लिए कंप्यूटर सेंटर स्थापित किया गया है, जहां पर 500 कंप्यूटर लगाए जाएंगे, जो आ चुके हैं। यह कक्ष पूरी तरह से एयरकंडीशन, वाईफाई व इंटरनेट सुविधायुक्त है। यहां पर कंप्यूटर से संबंधित सभी कोर्स की सुविधा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 लाख से लाइब्रेरी को दिया है नया स्वरूप
करीब 65 लाख रुपये की लागत से कॉलेज की लाइब्रेरी को नया रूप दिया गया है, जहां विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार से यहां अलग से प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक कक्ष स्थापित किया गया है, जहां पर 21 कंप्यूटर लगाए हैं। यहां पर बच्चों के लिए टीचिंग डिवाइस भी लगाई है। यह इसी प्रकार से अलग से एक स्टडी कक्ष बनाया गया है, जहां पर 30 बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं।
70 लाख रुपये की लागत से बनाई हैं दो मैथ लैब
गणित विषय की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज में करीब 70 लाख रुपये की लागत से दो लैब बनाई है। दोनों लैब में कंप्यूटर व एलईडी/स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध करवाई है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत महसूस न हो।
कॉलेज में बन रहा है बहुआयामी हॉल
कॉलेज परिसर में एक बहुआयामी हॉल का निर्माण करवाया है, जिसमें करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। कॉलेज में एक कॉन्फ्रेंस हॉल बनाया गया है, जिसमें 60 लोगों के बैठने की क्षमता है, जिस पर करीब 42 लाख रुपये खर्च हुए हैं। प्राचार्य ऑफिस को भी नया रूप देने के साथ-साथ प्रशासनिक ब्लॉक का नवीनीकरण किया है। कॉलेज में अलग से वाहन पार्किंग भी बनाई है।
विद्यार्थियों को पीने के लिए मिलेगा आरओ का शुद्ध पानी
विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में बड़ा आरओ/इंडस्ट्रियल आरओ सिस्टम लगाया है, जिसको यहां पर लगाए गए 10 नए वाटर कूलर के साथ जोड़ा है। अलग-अलग ब्लॉक पर 500-500 लीटर की दो-दो टंकी रखवाई गई हैं। कॉलेज में लड़कियों के लिए खेलों की सुविधाओं की यदि हम बात करें तो कॉलेज में 70 लाख रूप की लागत से एक इंडोर हॉल का निर्माण करवाया जाएगा, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के पास कॉलेज की तरफ से पैसे जमा करवाए जा चुके हैं। इस पर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है। इसी कड़ी में फौज या बेल्ट आदि की नौकरी में जाने वाले युवाओं के लिए तैयारी के लिए भी कॉलेज एनसीसी विंग की तरफ कॉलेज में सुविधा प्रदान गई हैं।
हर गतिविधि पर नजर
17 साल बाद नैक से कॉलेज को बी-प्लस ग्रेड मिला है। कॉलेज में बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप हाल ही में आयोजित जोनल यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनका प्राचार्य ऑफिस, लाइब्रेरी और कॉमर्स विभाग में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रहे।

- डॉ. दिनेश गाबा, प्राचार्य, एमएनएस महाविद्यालय।
अच्छा माहौल मिलेगा
महाराजा नीमपाल सिंह महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नए कंप्यूटर कक्ष, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अलग से कक्ष, साइंस ब्लॉक व दो मैथ लैब बनाई हैं, जिससे विद्यार्थियों को यहां पढ़ने के लिए बहुत ही अच्छा माहौल मिलेगा।
- आरएस ढिल्लो, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed