फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students' faces lit up after seeing the results of class 10th and 12th

Bhiwani News: दसवीं और बारहवीं के नतीजे देख खिल उठे विद्यार्थियों के चेहरे, स्कूलों में मना जश्न

Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up after seeing the results of class 10th and 12th
परीक्षा में पास होने पर ​भिवानी में सम्मानित छात्राओं के साथ मौजूद स्कूल स्टाफ के सदस्य। 
भिवानी। केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। वहीं, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया।
विज्ञापन

वेबसाइट पर नतीजे जारी होने के बाद जिलेभर के स्कूलों में जश्न का माहौल बना। जहां स्कूल के होनहार विद्यार्थियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वहीं इस खुशी के पल को मोबाइल फोन में भी सेल्फी के जरिये कैद किया।
विज्ञापन

सीबीएसई के भिवानी जिले में ढाई सौ से अधिक विद्यालय जुड़े हैं। शहर के पंडित सीताराम शास्त्री कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद अध्यापिकाओं के साथ छात्राओं ने भी जीत का जश्न मनाया। वहीं लिटल हार्ट, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, भिवानी पब्लिक स्कूल, वैश्य मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हलवासिया विद्या विहार विद्यालय में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12वीं में आर्य स्कूल के 41 विद्यार्थियों ने हासिल किया मेरिट में स्थान

लोहारू। सीबीएसई के घोषित हुए परीक्षा परिणामों में उपमंडल के ढिगावा के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। परीक्षा परिणाम को शानदार बताते हुए प्राचार्य राजबीर आर्य ने विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत बताया है।
उन्होंने बताया कि बारहवीं कक्षा में 174 विद्यार्थियों में से 41 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की है। इनमें 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए व 33 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्राचार्य राजबीर दहिया ने बताया कि बारहवीं कक्षा में अंकिता पहाड़ी ने कला संकाय में 500 में से 483 अंक लेकर प्रथम, श्रुति ने विज्ञान संकाय में 500 में से 467 अंक प्राप्त कर व मोनू हसान ने विज्ञान संकाय में 500 में से 467 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा निशा ने वाणिज्य संकाय में 500 में से 461 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।


प्राचार्य राजबीर आर्य ने बताया कि दसवीं कक्षा के परिणाम में दिव्या बड़दू चैना ने 500 में से 493 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा में कुल 176 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जिनमें से 48 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया है। 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक तथा 37 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर संस्थापक प्रताप सिंह आर्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed