{"_id":"5f99c4a78ebc3e9bbe713a01","slug":"students-colleges-corona-positive-man-die-bhiwani-news-rtk580502481","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : कॉलेजों में पहुंचे विद्यार्थी सामुदायिक दूरी के नियम भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : कॉलेजों में पहुंचे विद्यार्थी सामुदायिक दूरी के नियम भूले
विज्ञापन
एमएनएस कॉलेज में बिना मास्क के ही प्रवेश के लिए विषय फार्म लेने उमड़े विद्यार्थी। संवाद न्यूज एज?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के चार कॉलेजों में प्रवेश के लिए बुधवार को हुई ओपन काउंसिलिंग में 1994 सीटों के लिए पांच हजार से अधिक विद्यार्थी उमड़े। लेकिन इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के नियम कहीं नजर नहीं आए। 80 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों चेहरों से मास्क गायब थे, वहीं सामुदायिक दूरी तो दूर विद्यार्थी भीड़ के कारण धक्का-मुक्की कर रहे थे। स्टाफ तक के चेहरों से मास्क गायब थे। कॉलेजों में देर शाम तक भीड़ लगी रही। ऐसा लगा मानो कोरोना अब खत्म हो गया। हालांकि बताए जाने के बाद स्टाफ सदस्यों ने बच्चों को निर्देश दिए, जिसके बाद जिन बच्चों के पास मास्क थे, उन्होंने मास्क लगाए और कुछ ने रूमाल बांधा।
बता दें कि जिले में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 53 कोरोना पॉजिटिव अपनी जान गंवा चुके हैं तो 3660 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें एक्टिव केस 249 हैं। बुधवार को भी 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई।
चार कॉलेजों में 1994 रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग
शहर के चार कॉलेजों में 1994 रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग हुुई। महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय में 472 सीटों के लिए करीब 1700 विद्यार्थी, आदर्श महिला महाविद्यालय में 525 सीटों के लिए करीब एक हजार छात्राएं, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में 339 सीटों के लिए करीब आठ सौ छात्राएं, वैश्य महाविद्यालय में 658 सीटों के लिए करीब 1200 विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन
बाजार में जाम ही जाम, लोग परेशान
फेस्टिवल और विवाह सीजन आने के कारण बाजारों में इतनी भीड़ उमड़ रही है कि शहर के सभी मुख्य मार्ग, बाजार के सभी मार्ग जाम नजर आ रहे है। कहने को तो शहर थाना पुलिस ने बाजारों में चार नाके लगा रखे है, बावजूद इसके भीड़ अनियंत्रित है। दुकानों पर भी लापरवाही बरती जा रही है। अधिकतर के चेहरे पर न मास्क है और दुकानों पर सैनिटाइजर तक नहीं है। बाजारों ही नहीं शहर के सरकुलर रोड खासकर हांसी गेट चौक, घंटाघर चौक, महम गेट चौक, रोहतक गेट चौक पर भी जाम के हालात रहे और वाहन रेंग-रेंगकर चले।
55 वर्षीय व्यक्ति ने तोड़ा दम, जिले में 53वीं मौत
कोरोना वायरस घातक साबित हो रहा है। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव 55 वर्षीय व्यक्ति ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह जिले में 53वीं कोरोना पॉजिटिव की मौत है। नलोई वासी व्यक्ति की 26 अक्तूबर को तबीयत खराब हुई और 27 अक्तूबर को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जहां बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिले में मंगलवार रात 48 नए कोरोना पॉजिटिव केस आए। कुछ जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव आए तो कुछ की पोर्टल से रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 49 ने बुधवार को कोरोना को मात भी दी। अब तक 3359 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। बुधवार को भी 850 सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने लोगों को सावधानी रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खांसी-जुकाम, बुखार, गले में दर्द होने पपर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। सुरक्षा में ही बचाव है।
वर्जन-
बाजारों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्लानिंग बनाई है। ऑटो, चार पहिया वाहनों, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। वहीं 20 से 25 निर्धारित ई-रिक्शा को ही प्रवेश की अनुमति है ताकि बाजार में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
- रवींद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी