{"_id":"5e3865578ebc3e4aff741122","slug":"students-bus-protest-bhiwani-news-rtk540456671","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की समस्या से परेशान विद्यार्थियों ने लगाया तोशाम-बहल मार्ग पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की समस्या से परेशान विद्यार्थियों ने लगाया तोशाम-बहल मार्ग पर जाम
विज्ञापन
बसों की कमी को पूरा करने की मांग को लेकर गांव गोकलपुरा बस स्टैंड पर जाम लगा रहे विद्यार्थियों को स?
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम-बहल मार्ग पर बस के टाइम को सही करने व बसों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर बहल से ईशरवाल के बीच के गांवों के विद्यार्थियों ने गोकलपुरा बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने अपनी मांग से प्रशासन को पहले ही अवगत करा दिया था लेकिन उनकी बात सुनी नहीं गई तो मजबूरीवश आंदोलन करना पड़ा है। बाद में थाना प्रभारी ने जीएम से बात कर विद्यार्थियों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया तो विद्यार्थी सहमत हो गए।
सोमवार को सुबह करीब नौ बजे बहल से ईशरवाल के बीच गांव (गोकलपुरा, कासनी खुर्द, कासनी कला, गोपालवास, मंढोली कला, हरियावास, सिधनवा सहित अन्य गांव) के विद्यार्थी गोकलपुरा बस स्टैंड पहुंच गए। विद्यार्थियों ने सड़क पर बैठकर मार्ग का जाम कर दिया। छात्र नेता नरेन्द्र गोकलपुरा ने कहा कि बहल में पढ़ाई के लिए जाने वाले इस रूट के विद्यार्थियों को बस की कमी से हर रोज परेशानी हो रही है। जो बस आती है वो पीछे से ही इतनी भरी होती है। जिस कारणविद्यार्थियों को उसमें चढ़ने के लिए जगह ही नहीं मिलती है। ऐसे में या तो विद्यार्थी बस की खिड़की में लटककर जान जोखिम में डालकर सफर करते हैं या फिर सवार होने से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने अपनी समस्या के लिए नायब तहसीलदार को लिखित ज्ञापन दिया था और कहा था कि अगर 31 जनवरी तक समस्या का निदान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
सड़क जाम किए जाने की सूचना पर बहल पुलिस मौके पर पहुंची तथा विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। बाद में एचएचओ प्रेम सिंह ने जीएम से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि बुधवार तक जिस बस का टाइम आऊट है, उसे सही करवा दिया जाएगा और विद्यार्थियों की मांग के अनुसार बस लगवा दी जाएगी। इस पर विद्यार्थी मान गए और करीब डेढ़ घंटे बाद करीब साढे़ दस बजे सड़क मार्ग खोल दिया। इस अवसर पर नरेन्द्र गोकलपुरा, अंकित भालोठिया कासनी खुर्द, जेपी कासनी कला, मोटू गोकलपुरा, बलराज गोकलपुरा, रवि गोकलपुरा, जोनी मंढोली कलां, नवीन सहित अनेक विद्यार्थी एवं उनके परिजन मौजूद रहे।