फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Student Diksha's suicide case has again heated up; the victim's family will meet the Chief Minister and demand a CBI inquiry

Bhiwani News: छात्रा दीक्षा आत्महत्या मामला फिर गर्माया, पीड़ित परिवार करेगा मुख्यमंत्री से मिलकर सीबीआई जांच की मांग

Tue, 13 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Student Diksha's suicide case has again heated up; the victim's family will meet the Chief Minister and demand a CBI inquiry
दीक्षा आत्महत्या मामले में पूर्व कृ​षिमंत्री जेपी दलाल को मांग पत्र सौंपते पीड़ित परिवार व जनसं - फोटो : 1
भिवानी। लोहारू क्षेत्र के फरटिया भीमा की अनुसूचित जाति वर्ग की छात्रा दीक्षा के आत्महत्या का मामला एक बार फिर से गर्माने लगा है। इस मामले में कोर्ट पहले ही सख्त रुख अपनाकर पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट तलब कर चुकी है वहीं अब पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाने की तैयारी में है। सोमवार को पीड़ित परिवार और जनसंगठनों के सदस्यों ने पूर्व कृषिमंत्री जेपी दलाल से उनके आवास पर मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

लोहारू के फरटिया भीमा गांव की छात्रा दीक्षा ने दिसंबर 2024 में घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय आरोप लगे थे कि दीक्षा कॉलेज की फीस जमा नहीं करा पाई जिस कारण कॉलेज की ओर से पेपर नहीं देने का दबाव बनाया गया और प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। संबंधित कॉलेज लोहारू हलके से कांग्रेस विधायक का बताया जा रहा है। पहले कॉलेज और विधायक की ओर से यह कहा गया था कि फीस का कोई दबाव नहीं था और दीक्षा ने सभी पेपर भी दिए थे।
विज्ञापन

दीक्षा आत्महत्या मामले की जांच के बाद गठित एसआईटी ने विधायक के साले हनुमान और उसके बेटे राहुल को गिरफ्तार किया था लेकिन तथ्यों के अभाव का हवाला देते हुए दोनों जमानत पर रिहा हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पास पहुंचा। आयोग के आदेश पर दोबारा नए अधिकारी से जांच कराई गई तो पेपर की हैंडराइटिंग का मिलान नहीं हुआ जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया और कॉलेज की दलीलें भी गलत साबित हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व कृषिमंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कॉलेज की फीस न दे पाने के कारण प्रताड़ित होकर दीक्षा ने आत्महत्या की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक ने केस दबवा दिया लेकिन राष्ट्रीय एससी आयोग के आदेश के बाद हुई जांच में हैंडराइटिंग का मिलान नहीं हुआ। जेपी दलाल ने कहा कि विधायक स्वयं कॉलेज का प्रधान है इसलिए उसके साले, साले के बेटे के साथ विधायक के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं मृतका दीक्षा के पिता जगदीश ने कहा कि वह मामले को लेकर कई नेताओं से मिल चुके हैं और अब मुख्यमंत्री से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक धनबल के सहारे केस को दबाना चाहता है इसलिए अब सीबीआई जांच ही न्याय दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed