फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   student crushed by a dumper, death

डंपर ने सातवीं की छात्रा को कुचला, मौत

Sun, 21 Sep 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 21 Sep 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन

कैरू गांव में स्कूल जा रही सातवीं कक्षा की छात्रा को डंपर ने कुचल दिया। डंपर छात्रा को करीब एक सौ मीटर तक घसीटते ले गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भिवानी-बहल और तोशाम-जुई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग जाम रख ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे का है। हादसे का शिकार सातवीं की छात्रा हिना राजस्थान के गांव रामपुरा की रहने वाली थी। वह काफी समय से अपने ननिहाल कैरू में रहती थी। शनिवार सुबह करीब आठ बजे हिना अपने मामा के साथ बाइक पर स्कूल जा रही थी। इसी बीच गांव कैरू में मुख्य चौक से जुई मार्ग पर ओवरलोड डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चालक सड़क किनारे जा गिरा लेकिन हिना बाइक और डंपर के बीच उलझ गई। डंपर बाइक और छात्रा को घसीटता हुआ करीबन सौ मीटर तक चलता रहा।
विज्ञापन


मंजर को देख वहां खड़े ग्रामीणों ने शोर मचाकर डंपर को रूकवाया। हादसे के बाद डंपर चालक डंपर को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को उपचार के लिए भिवानी अस्पताल ले जाया गया जहां छात्रा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन के बाद खोला जाम
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कैरू से निकलने वाले भिवानी-बहल और तोशाम-जुई मुख्य मार्ग को करीब ड़ेढ घंटे तक जाम कर दिया जिससे सड़कों पर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने ओवरलोड डंपरों पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने उनकी बातों को ऊपर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए। मामले में पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed