फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   student can apply form for secendyr and senior secondary exam from 16 September

हरियाणा मुक्त विद्यालय सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए आवेदन 16 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
student can apply form for secendyr and senior secondary exam from 16 September
भिवानी। हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी पूर्ण विषय (फ्रेश कैटेगरी/सीटीपी/रि-अपीयर/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार/अतिरिक्त विषय) परीक्षा मार्च-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर दिए लिंक पर 16 सितंबर से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) के लिए निर्धारित शुल्क एक हजार रुपये के साथ 16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक आवेदन भर सकते हैं। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक कुल फीस 1100 रुपये लगेगी। 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ के साथ 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक कुल फीस 1300 रुपये और 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 से 31 दिसंबर तक कुल फीस 2000 रुपये के साथ कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) के लिए पूर्ण विषय (फ्रेश कैटेगरी/सीटीपी/रि-अपीयर/आंशिक अंक सुधार/पूर्ण विषय अंक सुधार/अतिरिक्त विषय) के लिए बिना विलंब शुल्क 16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक कुल फीस 1050 रुपये से आवेदन कर सकते हैं। 100 रुपये विलंब शुल्क सहित 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक कुल फीस 1150 रुपये, 300 रुपये के साथ 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक कुल फीस 1350 रुपये, 1000 रुपये के साथ 16 से 31 दिसंबर तक कुल फीस 2050 रुपये के साथ आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की प्रायोगिक विषय/विषयों के केवल 100 रुपये, सीनियर सेकेंडरी फ्रेश कैटेगरी अतिरिक्त विषय की परीक्षा 200 रुपये अलग से देय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed