फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Student assessment exam will start from 10th

Bhiwani News: 10 से शुरू होगी विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा

Mon, 02 Dec 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Student assessment exam will start from 10th
भिवानी। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके तहत जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 16 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

इससे पहले 21 नवंबर को भी सेट की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की गई थी, लेकिन उसमें त्रुटि होने के कारण उसे रद्द करके अब संशोधित डेट सीट जारी की गई है। अब नई डेटशीट के आधार पर सभी विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी। वहीं विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को परीक्षा के लिए तैयारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छठी व 12वीं तक के विद्यार्थियों की विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा नवंबर में होनी थी। इसके लिए विभाग की ओर से 21 नवंबर को डेटशीट जारी कर दी थी। लेकिन परीक्षा डेटशीट में गलतियां होने के कारण विभाग की ओर से 21 नवंबर को ही डेटशीट वापस लेने का पत्र भी जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेट परीक्षा आमतौर पर नवंबर के महीने में आयोजित की जाती है। लेकिन अगर विभाग चाहे तो इसे दिसंबर में भी आयोजित कर सकता है। इस बार दिसंबर के महीने में यह परीक्षा आयोजित करने के लिए विभाग की ओर से डेटशीट जारी कर दी गई है।

परीक्षा के अंक स्कूल इंचार्ज द्वारा अवसर एप या पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। विभाग की ओर से परीक्षाओं के संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किए गए है।

विभाग की ओर से विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया है। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा 10 दिसंबर से शुरू होगी। नई डेटशीट के आधार पर विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी।

- नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article