{"_id":"5ddc28438ebc3e547f592c66","slug":"strike-truck-opreters-bhiwani-news-rtk5293267173","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल, आज से हो सकती है फलों-सब्जियों और सामान की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल, आज से हो सकती है फलों-सब्जियों और सामान की किल्लत
Tue, 26 Nov 2019 09:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/बहादुरगढ़

Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर देशभर में ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल का भिवानी के ट्रांसपोर्टरों ने भी समर्थन किया है। हड़ताल का मंगलवार से फल-सब्जियों और किराना खाद्य सामग्री पर प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि दिल्ली व अन्य स्थानों पर ऑर्डर ही नहीं लिये जा रहे।
औसतन दो से तीन ट्रक सब्जियों और फलों के अकेले भिवानी सब्जी मंडी में आते हैं। ऐसी ही स्थिति किराना सामान की है। ऐसे में मंगलवार से व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। वहीं दिल्ली में हड़ताल के चलते किराना संबंधित जरूरी खाद्य वस्तुओं के आयात पर भी बुरा असर पड़ा। कुछ जरूरी वस्तुएं ही भिवानी तक पहुंच पाई, जबकि दिल्ली से माल सप्लाई के लिए आने वाले ट्रकों पर सोमवार को ब्रेक लगा रहा।
नारेबाजी कर जताया रोष:
सोमवार को भिवानी की पुरानी अनाज मंडी हालु बाजार स्थित केडिया ट्रांसपोर्ट पर दी भिवानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक जिला प्रधान पवन कुमार केडिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से दिल्ली के ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल का समर्थन किया। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में भिवानी के ट्रांसपोर्टर्स ने भी हालु बाजार पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में मांगों के समर्थन में रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में उतरे दी भिवानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान पवन कुमार केडिया, सचिव परशुराम ट्रांसपोर्ट के संचालक सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम बिंदल, अंबे ट्रांसपोर्टर से राकेश तंवर, सुरेश वर्मा, जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट्स से राजेश, टीसीआई से लक्ष्मण, बालाजी ट्रांसपोर्ट से नरेंद्र कौशिक, प्रदीप अग्रवाल ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी की। प्रधान पवन केडिया ने कहा कि ट्रांसपोर्टर और ट्रक ऑपरेटर नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध कर रहे हैं।
केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से अधिकांश ट्रांसपोर्ट बंद हो चुकी हैं, जबकि अधिकांश बंद होने के कगार तक पहुंच चुकी हैं। उनका कहना है कि जब एक बार गाड़ी का रोड टैक्स भरवा लिया जाता है तो फिर उस पर टोल टैक्स जैसे नियम थोपना गलत है। इसी तरह ट्रांसपोर्टर व ट्रक ऑपरेटर्स की काफी मांगे हैं, जिसे सरकार पूरा नहीं कर रही हैं। चेतावनी दी कि अगर हड़ताल लंबी चलती है तो भिवानी में भी कामकाज ठप कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन के माध्यम से भी केंद्र सरकार को मांग पत्र भेजा।

ये हैं मांगें
ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को वापस लेने, आयकर अधिनियम की धारा 44 एई में अनुमानित आय तीन गुणा बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की बढ़ाई राशि वापस लेने, डीजल के दाम जीएसटी के दायरे में लाकर कम करने, बॉर्डर व सड़क मार्ग पर आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस और लोकल पुलिस से ट्रक चालकों को निजात दिलाने, टोल प्लाजा के प्रत्येक राज्य में सालाना टोकन फिक्स करने, प्रत्येक प्रांत के प्रत्येक जिले में ड्राइविंग सेंटर खोले जाने, डीजल की गाड़ियों की उम्र दस साल से 15 साल तक बढ़ाए जाने, ओवरलोडिंग पर सख्ती से अंकुश लगाने सहित अनेक मांगे शामिल हैं।
भिवानी में करोड़ों का गुड्स का सामान होता है आयात: दी भिवानी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान पवन केडिया ने बताया कि भिवानी में देशभर से गुड्स यानी किराना से संबंधित सामान आयात किया जाता है, जबकि भिवानी से भी सामान अन्य प्रांतों में जाता है। फिलहाल भिवानी से जाने वाले सामान पर कोई रोक नहीं है, जबकि दिल्ली से आने वाले सामान का आयात बंद हो चुका है, क्योंकि दिल्ली में ट्रक ऑपरेटर की हड़ताल व्यापक स्तर पर चल रही है।
ट्रक यूनियन व ट्रक चालकों ने भी किया हड़ताल का समर्थन: भिवानी में ट्रक यूनियन के प्रधान प्रवीण शर्मा ने भी ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन की हड़ताल का समर्थन किया है। भिवानी में माल ढुलाई करने वाले ट्रक चालक जेडी, अश्वनी, संजय, राजेश, तेलुराम ने भी दिल्ली के ट्रक ऑपरेटर्स हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने नए मोटर-व्हीकल एक्ट सहित दिल्ली में ओडी वन सिस्टम व पुलिस द्वारा नाजायज तंग किए जाने पर रोष जताया।
प्याज के दाम फिर पहुंचे 80 रुपये प्रति किलो: भिवानी में नासिक से आने वाली प्याज एक बार फिर 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकने लगी है। एक सप्ताह पहले तक प्याज के दाम 50 से 60 रुपये तक पहुंच गए थे। लेकिन एक बार फिर प्याज के दाम अब 80 का आंकड़ा छू गए हैं। दिल्ली में हड़ताल अगर लंबी चली तो बाहर से आयात होने वाली सब्जियों के दामों में भी उछाल की संभावना बनी हैं। फिलहाल हड़ताल का भिवानी की सब्जी मंडी पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
हमारे यहां सुबह दो से तीन गाड़ियां सब्जी और फलों की आती हैं मगर आज मंगलवार के लिए ऑर्डर ही नहीं ले रहे हैं। हड़ताल बताई जा रही है। अगर सप्लाई नहीं आती है तो इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। आज तो अंतिम सोमवार होने के कारण सब्जी मंडी बंद है और कल खुलेगी तो लोगों के खासी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में सप्लाई नहीं आती है तो व्यवस्था बिगड़ सकती है।
- श्याम लाल, पूर्व प्रधान, सब्जीमंडी एसोसिएशन भिवानी