{"_id":"57c845094f1c1ba4242cb2a7","slug":"strike-national-level-bus-and-autoes-will-not-running-problam","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, नहीं चलेंगी बसें, ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, नहीं चलेंगी बसें, ऑटो
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं बाहर का टूर बना रहे हैं तो थोड़े से सतर्क रहने की जरूरत है। घर-आफिस में बिजली व पानी पर भी ध्यान रखना होगा। वजह, शुक्रवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की वजह से परिवहन सेवा के अलावा ऑटो रिक्शा नहीं चलेंगी। पेयजल और बिजली समस्या भी हड़ताल का असर पड़ सकता है। सभी विभागों के अधिकारी दिनभर कल की हड़ताल से निपटने की योजना बनाने में मशगूल रहे। बृहस्पतिवार को लगभग सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में शुक्रवार को न रोडवेज बसें चलेगी और न ऑटो। सरकारी विभागों में काम-काज भी कर्मचारियों के बिना लगभग ठप ही रहेगा। रोडवेज के भिवानी डिपो में करीब साढ़े सात सौ कर्मचारी हैं। इनमें करीब पांच सौ ड्राइवर-कंडक्टर है। लगभग सभी हड़ताल की घोषणा कर चुके है। ड्राइवर-कंडेक्टर के अलावा क्लेरिकल स्टाफ भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर चुका है। ऐसे में शुक्रवार को बसें चलना मुश्किल है। विभाग कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर पाया। सिर्फ बस स्टैंड पर कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस फोर्स की मदद ली जा रही है। जीएम ने कहा कि सुबह ही पता लगेगा कि कितने कर्मचारी हड़ताल करेंगे। अप्रिय घटना रोकने केलिए पुलिस फोर्स लगवाई जाएगी।
आउट सोर्सिज पर लगे कर्मचारी करेंगे पानी की सप्लाई
जनस्वास्थ्य विभाग के करीब 11 सौ कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। इनमें विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी है। ऐसे में पेयजल संकट गहरा सकता है। हालांकि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। एसडीओ, जेई हड़ताल में शामिल है और आउटसोर्सिज पर लगे करीब 60 कर्मचारियों की ड्यूटी पेयजल सप्लाई के लिए लगाई गई है। आउट सोर्सिज के 40 कर्मचारियों की ड्यूटी सीवरेज व्यवस्था बनाने के लिए लगाई गई है।
नहीं चलेंगे ऑटो, चालक करेंगे हड़ताल
ट्रेड यूनियनों व विभिन्न कर्मचारी संगठनों का ऑटो चालकों ने भी समर्थन किया है। ऑटो चालकों ने भी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान करते हुए शुक्रवार को हड़ताल करने का निर्णय लिया है। शहर में करीब तीन हजार ऑटो चालक है। ऑटो यूनियन के प्रधान रामनिवास शर्मा ने कहा कि ऑटो चालक शुक्रवार को पूर्ण रूप से हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
गहरा सकता है बिजली संकट, एसडीओ संभालेंगे कमान
बिजली व्यवस्था भी चरमरा सकती है। दरअसल बिजली कर्मचारियों की अधिकतर यूनियनें भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर चुकी है। करीब दो हजार कर्मचारी है। एक यूनियन एससी, बीसी हड़ताल में शामिल नहीं हो रही। करीब पांच सौ कर्मचारी इससे जुड़े है। ऐसे में करीब 15 सौ कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने की संभावना है। हड़ताल के चलते अब एसडीओ की ड्यूटी बिजली व्यवस्था बनाने के लिए लगाई गई है। कुछ अनुबंध पर लगे कर्मचारियों की मदद ली जाएगी। एक्सईएन संजय रंगा ने बताया कि कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। फिर भी हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों को बिजली संबंधित परेशानी का सामना न करना पड़े।
550 कर्मचारी रोकेंगे अप्रिय घटनाएं
कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। किसी तरह की अप्रिय घटना रोकने के लिए करीब 550 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बिजलीघर, जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय व चौक-चौराहों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।