फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Street vending zone to be built in Kirori Mal Park, place to set up street vendors for Rs 50

किरोड़ीमल पार्क में बनेगा स्ट्रीट वेंडिंग जोन, 50 रुपये में मिलेगी रेहड़ी लगाने की जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Street vending zone to be built in Kirori Mal Park, place to set up street vendors for Rs 50
शहर का किरोड़ीमल पार्क। संवाद - फोटो : Bhiwani
शिव कुमार
विज्ञापन

भिवानी। शहर में जगह को लेकर परेशान रेहड़ी दुकानदारों को जल्द ही किरोड़ीमल पार्क में जगह मिलेगी। वह भी महज 50 रुपये दैनिक किराये में। इसके लिए जिला प्रशासन किरोड़ीमल पार्क में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बना रहा है। करीब दो करोड़ की लागत से किरोड़ीमल पार्क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जहां पार्क के साथ ही स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा।
शहर में पार्किंग बड़ी समस्या है। किसी भी बाजार में पार्किंग सुविधा नहीं होने से जाम लगता है। पार्किंग के कई वकल्पों पर विचार किया गया। मगर कोई भी विकल्प सिरे नहीं चढ़ पाया। साथ ही रेहड़ी दुकानदारों ने समस्या को और बढ़ा दिया। रेहड़ी दुकानदार शहर में जगह-जगह सड़कों के किनारे अपनी रेहड़ियां लगाकर सामान बेचते हैं, जिस कारण पैदल राहगीरों को आने-जाने का रास्ता नहीं होता। वाहनों की पार्किंग भी सड़क पर होती है।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने किरोड़ीमल पार्क को चुना है, जिसके तहत एक साथ दो समस्याओं का समाधान होगा। यहां स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनेगा, जहां 260 रेहड़ियों के लिए आठ बाई आठ की जगह रहेगी। रेहड़ी दुकानदार 50 रुपये दैनिक या 1500 रुपये मासिक शुल्क देकर अपनी लगा सकेंगे। साथ ही पार्किंग जोन भी होगा। ऐसे में घंटाघर मार्केट, सराय चौपटा मार्केट, नागरिक अस्पताल के सामने वाले दुकानदार, घंटाघर पर स्थित बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी व ग्राहक यहां अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरोड़ीमल पार्क बनेगा नप की आय का जरिया
वर्षों से बदहाल किरोड़ीमल पार्क में फिलहाल चारों ओर कचरे के ढेर ही नजर आते है। कहीं गड्ढे, कहीं गंदगी के ढेर तो कहीं मिट्टी। अब इसके दिन बदलने वाले है। यह अब नगर परिषद की आय का भी साधन होगा। यहां रेहड़ी दुकानदारों और पार्किंग से ही नप को पांच लाख तक महीने की आमदनी होगी।
झूलों के साथ होगी फव्वारों की व्यवस्था
अब तक शहर में गिने-चुने ही पार्क चौ. सुरेंद्र सिंह मेमोरियल हुडा पार्क, नेहरू पार्क, चौ. बंसीलाल पार्क ही हैं। सबसे पुराने एवं ऐतिहासिक किरोड़ीमल पार्क को भी नया लुक देने की तैयारी हो गई है। करीब दो करोड़ से पार्क के चारों ओर चहारदीवारी के अलावा झूलों, फव्वारों की व्यवस्था की जाएगी। पार्क में चारों ओर हरियाली पर विशेष फोकस रहेगा और विभिन्न तरह के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। लोगों के घूमने के लिए ट्रैक और बैठने के लिए सीमेंटेड चेयर की व्यवस्था रहेगी।
शहर के चौक-चौराहों से खदेड़े जा रहे रेहड़ी दुकानदार
जिला प्रशासन ने शहर से जाम की समस्या को खत्म करने के लिए चौक-चौराहों पर फोकस किया है। सड़क किनारों से रेहड़ी दुकानदारों को हटाया जा रहा है। रोहतक गेट चौक के पास से करीब 165 रेहड़ी दुकानदारों को हटा दिया गया है। इस कारण ये रेहड़ी दुकानदार फिलहाल घर बैठने पर मजबूर हैं। हर सड़क, चौक के पास रेहड़ी दुकानदारों ने अपनी जगह तय कर रखी है। कुछ जगह दुकानदार भी दुकानों के आगे रेहड़ी लगाने पर किराया वसूलते हैं। ऐसे में अब हटाए गए रेहड़ी दुकानदारों के परिवारों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। (संवाद)
260 रेहड़ी के लिए रहेगी जगह
किरोड़ीमल पार्क में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। जहां 260 रेहड़ी दुकानदारों के लिए जगह रहेगी। महज 50 रुपये दैनिक या 1500 रुपये मासिक में दुकानदार अपनी रेहड़ी लगा सकेंगे। यह ज्यादा किराया भी नहीं है और इससे शहर में बेहतर व्यवस्था भी बनेगी।

- आरएस ढिल्लो, उपायुक्त।
पार्क को बेहतर बनाएंगे
किरोड़ीमल पार्क को बेहतर बनाया जाएगा। इसमें चारों ओर चहारदीवारी के अलावा अंदर बैठने की जगह, ट्रैक, घास, पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसमें झूले, फव्वारे भी रहेंगे। पार्क के एक हिस्से में स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। यहां रेहड़ी दुकानदार अपनी दुकानें बना सकेंगे। एक हिस्से में पार्किंग जोन बनाया जाएगा। किरोड़ीमल पार्क के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
- सुरेंद्र सिंह सांगवान, एमई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed