फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Stray dogs and monkeys wreak havoc, biting 350 people in a week

Bhiwani News: आवारा कुत्तों और बंदरों ने ढाया कहर, एक सप्ताह में 350 लोगों को काटा

Sun, 26 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 26 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs and monkeys wreak havoc, biting 350 people in a week
बवानीखेड़ा के भिवानी मार्ग पर सड़क के बीच बैठे बंदर।
भिवानी। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुत्तों और बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण कक्ष में एक सप्ताह के अंदर 350 से ज्यादा लोग रेबीज रोधी टीका (एआरवी) लगवाने पहुंचे। 13 अक्तूबर को सबसे अधिक 65 मरीज टीका लगवाने आए। प्रतिदिन औसतन 50 मरीज टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। ओपीडी में अवकाश वाले दिन भी नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में यही स्थिति रहती है।
विज्ञापन

बंदर सुबह सैर पर जाने वाले लोगों पर आक्रामक हो जाते हैं जबकि कुत्ते और बंदर स्कूल या ट्यूशन जाने वाले बच्चों पर भी हमला कर रहे हैं। नेहरू पार्क में बंदरों का जमावड़ा लगातार लोगों के लिए खतरा बन रहा है। चिकित्सकों के अनुसार काटे जाने पर घाव को साबुन से 15 मिनट तक साफ करें, टांके न लगाएं और 24 घंटे के अंदर एआरवी लगवाएं।
विज्ञापन


केस नंबर एक
बवानीखेड़ा में पूजा के दौरान महिला पर बंदरों ने किया हमला
बवानीखेड़ा में शनिवार सुबह सात बजे मंदिर में पूजा-पाठ करने जा रही महिला सावित्री के हाथ में पूजा का सामान देखकर बंदरों ने हमला किया। महिला ने अपने बचाव में सामान फेंका लेकिन बंदरों ने उसके हाथ और गिरने के दौरान पैर पर चोट पहुंचाई। आसपास के लोग आए और बंदरों को भगा कर महिला को बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस नंबर दो
ट्यूशन जाते समय 15 वर्षीय बच्चे पर कुत्ते ने हमला किया
15 वर्षीय विक्रम को ट्यूशन जाते समय कुत्ते ने पीछे से हमला कर उसके पैर पर चोट पहुंचाई। शनिवार को वह मेडिकल कॉलेज में एआरवी लगवाने पहुंचे। विक्रम ने बताया कि यह हमला एक माह पहले हुआ था और चिकित्सक की सलाह पर टीका लगवा रहे हैं।

ये है रेबीज रोधी टीका लगवाने वालों की स्थिति
दिनांक, मरीजों की संख्या
24 अक्तूबर 53
23 अक्तूबर 46
21 अक्तूबर 52
18 अक्तूबर 43
17 अक्तूबर 39
16 अक्तूबर 33
13 अक्तूबर 65

नेहरू पार्क, बस स्टैंड, विश्वविद्यालय परिसर और आवासीय इलाकों में बंदरों का उत्पात
शहर के नागरिक अस्पताल, नेहरू पार्क, बस स्टैंड, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर और बवानीखेड़ा कस्बे के एचएसवीपी कॉलोनी, बड़ा गौरवा, पुर रोड, बस स्टैंड, गोशाला, पुलिस थाना, तहसील कार्यालय, भिवानी रोड, हांसी रोड, जमालपुर रोड, सांवरमल ढाणी, गुलाब सिंह पार्क, कमाल मंदिर में बंदरों और कुत्तों का उत्पात बढ़ रहा है।

पार्किंग में गाड़ियों और बाइकों को पहुंचाते हैं नुकसान
नागरिक अस्पताल की वाहन पार्किंग और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परिसर में बंदर गाड़ियों और बाइकों के शीशे तोड़ देते हैं वहीं सीटों को भी फाड़ देते हैं । कई बार बंदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के पीछे भी दौड़ते हैं। हालांकि लोग और कर्मचारी उन्हें भगाते रहते हैं लेकिन बंदर वहीं इधर-उधर घूमते रहते हैं।



कुत्ते और बंदर के काटने से रेबीज का खतरा बढ़ता है। काटे जाने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में एआरवी लगवाएं। जिले के सभी अस्पतालों में टीका उपलब्ध है। ओपीडी के अवकाश वाले दिन भी आपात विभाग में टीकाकरण की सुविधा रहती है।- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed