फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Storm caused the collapse of transformers and the collapse of 50 electricity poles, with losses estimated at Rs 6 lakh.

Bhiwani News: अंधड़ से गिरे ट्रांसफार्मर और टूटे 50 बिजली पोल, छह लाख के नुकसान का अनुमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Storm caused the collapse of transformers and the collapse of 50 electricity poles, with losses estimated at Rs 6 lakh.
 तेज अंधड़ से बहल क्षेत्र में गिरे बिजली के ट्रांसफार्मर को देखते हुए बिजली निगम के कर्मचारी। 
बहल। क्षेत्र में वीरवार शाम आए तेज अंधड़ और बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। अंधड़ के कारण विभिन्न स्थानों पर करीब 50 बिजली पोल टूट गए जबकि एच पोल पर लगा एक ट्रांसफार्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। निगम अधिकारियों ने करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जगह-जगह पोल गिरने से कस्बे की बिजली व्यवस्था चरमरा गई और पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। हालांकि अंधड़ और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश के बाद बढ़ी उमस से लोग रातभर परेशान रहे। देर रात कुछ क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के एसडीओ ऋषभ कुमार ने बताया कि तेज अंधड़ के कारण करीब 50 बिजली पोल और एक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे निगम को लगभग छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed