{"_id":"642f07fa5b3d34fa130d7a0e","slug":"stopped-the-young-man-on-the-way-and-cut-his-leg-with-a-sharp-weapon-referred-to-pgi-bhiwani-news-c-21-hsr1027-99867-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: युवक को रास्ते में रोक कर तेजधार हथियार से पैर काटे, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: युवक को रास्ते में रोक कर तेजधार हथियार से पैर काटे, पीजीआई रेफर
Thu, 06 Apr 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव पालुवास में वीरवार की सुबह बाइक से अपने घर पर आ रहे युवक को रास्ते में रोककर रंजिशन कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दो पैर काट दिए। इस घटना में पालुवास निवासी मनीष (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस बारे में सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। शाम तक घायल ने पुलिस को बयान दर्ज नहीं करवाए थे।
घायल के भाई अमित ने बताया कि उसका भाई मनीष सुबह करीब सवा दस बजे खेत में रोटी देकर बाइक से घर आ रहा था। बाइक पर उसके साथ उसकी मां बिमला व करीब तीन वर्षीय भतीजा था। जब वे घर की तरफ आ रहे थे, उसी दौरान बाइकों पर पांच-सात युवक आए, जिन्होंने मनीष की बाइक को रास्ते में रुकवा लिया और उसके सिर व पैर पर तेजधार हथियार के साथ हमला कर दिया। इसमें युवक के दोनों पैर कट गए। हमला करके उक्त युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। जबकि घायल को उसके परिजनों ने अन्य राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अमित ने बताया कि इस घटना में उसकी मां व छोटे बच्चे को भी चोटें पहुंची है।
करीब तीन माह पहले भी मनीष पर किया था हमला
घायल मनीष के भाई अमित ने बताया कि उसका भाई आईटीआई में पढ़ता था। उसका कोर्स पूरा होने के बाद वह खेती करता है। करीब तीन माह पहले उसकी गांव के ही कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी, जिसके कारण उसके भाई पर इस घटना में शामिल कुछ युवकों ने मारपीट की थी, तब से ही उक्त युवकों की उसके भाई के साथ रंजिश चल रही है और रंजिश के चलते ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा करीब एक माह पहले भी कुछ युवकों ने मनीष को घर में आकर मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
गांव पालुवास में झगड़ा होने की सूचना मिली। इस मामले में घायल के अभी बयान दर्ज नहीं हुए हैं। घायल के बयान के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेंगी।
- सुनील कुमार, प्रभारी, औद्योगिक पुलिस थाना।