फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Stopped from voting, entered the house and beat him, kidnapping case registered

Bhiwani News: वोट देने से रोका, घर में घुसकर पीटा, अपहरण का मामला दर्ज

Tue, 08 Oct 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 08 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Stopped from voting, entered the house and beat him, kidnapping case registered
तोशाम (भिवानी)। गांव गारनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने वोट देने से रोकने, घर में घुसकर पीटने और अपहरण कर धमकाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल मांगेराम ने बताया कि वह पांच अक्तूबर को करीब दस बजे वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर गया तो वहां मौजूद 7-8 व्यक्तियों ने उन्हें वोट नहीं डालने दिया। आरोप लगाया है कि शाम को वह दोबारा मतदान केंद्र पर गए तो आरोपियों ने झगड़ा कर मारने की धमकी दी।
मांगेराम ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे वह घर में सो रहा था। तभी आरोपी कार से आए और उसके घर में घुस कर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उनके शरीर पर गहरी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

गाड़ी में डालकर अपहरण किया और गली में गाड़ी से गिराकर छोड़ गए। मांगेराम ने पुलिस को बताया कि परिजन और पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले जाने लगे तो आरोपियों ने गाड़ी से पीछा कर अस्पताल जाने से भी रोक दिया। मांगेराम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब रखने और बेचने का आरोपी गिरफ्तार

भिवानी। थाना शहर पुलिस ने रविवार को ब्रह्मा कॉलोनी में एक मकान से अवैध शराब देसी बरामद की है। इसमें 78 पव्वे और 35 बोतल शराब शामिल है। इस मामले में दिनोद हाल निवासी ब्रह्मा कॉलोनी निवासी रमेश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चौकी बीटीएम के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना शहर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed