फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Stolen jewelry and cash by breaking the locks of a closed house

बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने व नकदी पर हाथ साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Stolen jewelry and cash by breaking the locks of a closed house
आंबेडकर नगर में चोरी की जांच करता पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। दादरी गेट गली पांच स्थित आंबेडकर नगर में चोरों ने एक बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर डाला। वारदात के समय पूरा परिवार रक्षाबंधन पर्व पर बाहर गया हुआ था। वारदात की सूचना सिटी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आंबेडकर नगर कॉलोनी निवासी बलवान ने बताया कि रक्षा बंधन के चलते शनिवार को वह अपनी पत्नी सुनीता व बच्चों केेे साथ ससुराल गया हुआ था। उसने बताया कि जाते वक्त वह घर को बंद करके गया था। रविवार शाम साढ़े चार बजे जब वह अपने परिवार के साथ ससुराल से लौटा तो घर के मेन गेट पर तो ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। उसने कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का ताला तोड़कर चोर तीन सोने की तबीजी, दो सोने की अंगूठी ,तीन सोने की तीली, चांदी की तागड़ी गुच्छा, एक चांदी का हार,दो घड़ी व ढाई हजार रुपये की नकदी सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना के बारे में उसने सूचना जैन चौकी पुलिस को दी। जैन चौकी पुलिस के जांच अधिकारी प्रमोद ने बताया कि पीड़ित बलवान की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed