फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   steel, dustbin, tender open

स्वच्छता सर्वे: इस बार बाजारों में रखे जाएंगे स्टील के डस्टबिन

Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
steel, dustbin, tender open
फोटो 104 स्वच्छता सर्वे के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर लगाया स्वच्छता जागरूकता होर्डिंग - फोटो : Bhiwani
नगर परिषद ने स्वच्छता सर्वे की तैयारी कर ली है। शहर में स्वच्छता सर्वे के होर्डिंग-बैनर लगाने के अलावा इस बार शहर के बाजार में स्टील के डस्टबिन लगाने का प्लान है। करीब छह लाख की राशि से स्टील के मध्यम साइज के डस्टबिन खरीदे जाएंगे। जो बाजारों में राहगीरों के लिए रखे जाएंगे ताकि राहगीर कुछ खाने-पीने के बाद कचरा इधर-उधर सड़क पर न फेंके और डस्टबिन में ही डाले। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के लिए करीब दो सौ हाथ रेहड़ियां और 100 अन्य डस्टबिन भी खरीदे जाएंगे। शहर के सभी पार्कों में जिम की सुविधा का भी प्लान है और इसके लिए 25 लाख से सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे की तैयारियां शुरू हो चुकी है। नगर परिषद पिछली खामियों को दूर करने के प्रयास में जुट गए हैं। इसके लिए सबसे पहले डस्टबिन खरीद की तैयारी की गई है। करीब 25 लाख से सामान खरीदने के टेंडर जारी कर दिए हैं। इनमें कर्मचारियों के लिए दो सौ हाथ रेहड़ियां और करीब 100 छोटे डस्टबिन खरीदे जाएंगे। पिछले स्वच्छता सर्वे से पहले नगर परिषद ने शहर में प्लास्टिक के मीडियम साइज डस्टबिन रखवाए थे। फिलहाल वे डस्टबिन कहां गए किसी को नहीं पता। कुछ जगह तो इन प्लास्टिक डस्टबिन में भरे कचरे का उठान न होने पर कुछ लोगों ने इनके अंदर ही कचरे में आग लगा दी। जिससे ये जल गए। इस बार नगर परिषद पदाधिकारियों और अधिकारियों ने प्लास्टिक की जगह स्टील के डस्टबिन रखने का निर्णय लिया है। स्टील के डस्टबिन शहर के बाजारों में रखे जाएंगे।
विज्ञापन

डस्टबिन उठाने के लिए 40 लाख से खरीदी माजदा हाइड्रोलिक गाड़ी : नगर परिषद ने शहर के विभिन्न प्वाइंटों से बड़े डस्टबिन उठाने के लिए दो माजदा हाइड्रोलिक गाड़ी खरीदी है। ये करीब 40 लाख की लागत से खरीदी गई है। इससे पहले नप के पास डस्टबिन उठाने को महज एक गाड़ी थी। वह अभी हर तीसरे-चौथे दिन खराब रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 लाख से शहर के सभी पार्कों में होगी जिम की सुविधा : नगर परिषद ने शहर के नेहरू पार्क, सेक्टर 23 की ग्रीन बेल्ट और सेक्टर 23 के पार्क एक का जीर्णोद्धार करते हुए वहां जिम और झूलों की व्यवस्था करवाई है। नप ने अब शहर के सभी पार्कों में जिम की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी पार्कों में दो-तीन मशीनें रखवाई जाएंगी। नगर परिषद करीब 25 लाख की राशि से मशीनें खरीदेगा।

स्वच्छता सर्वे की तैयारी की जा रही है। इस बार स्टील के डस्टबिन बाजारों में रखवाये जाएंगे। करीब 25 लाख से डस्टबिन और हाथ रेहड़ियां खरीदी जाएंगी। हमारा प्रयास रहेगा कि रैंकिंग में सुधार हो। कचरे के उठाने के लिए दो माजदा हाइड्रोलिक गाड़ियां खरीदी गई है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
- रण सिंह, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed