{"_id":"633b1b6bf00ed4480a3d6dc5","slug":"statue-unveiled-at-pandit-nekiram-sharma-chowk-bhiwani-news-hsr643655993","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित नेकीराम शर्मा चौक पर किया प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित नेकीराम शर्मा चौक पर किया प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
भिवानी। आदर्श ब्राह्मण सभा की ओर से पंडित नेकीराम शर्मा चौक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान एडवोकेट सुनील शर्मा ने की। चौक के सौंदर्यकरण के कारण इस प्रतिमा को कपड़े से ढका हुआ था। हालांकि चौक के सौंदर्यकरण का कार्य पूरा हुए काफी समय हो चुका था। सोमवार को आदर्श ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी व शहर के अन्य प्रबुद्ध लोग चौक पर पहुंचे और प्रतिमा से कपड़ा हटा दिया।
आदर्श ब्राह्मण सभा के संस्थापक प्रधान आरके शर्मा ने कहा कि प्रशासन द्वारा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पंडित नेकीराम शर्मा चौक का सौंदर्यकरण किया था। जिसके चलते स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा की प्रतिमा हटा कर सुरक्षित स्थान पर रखा दी थी। अब चौक के सौंदर्यकरण का कार्य पूरा हो चुका और जिला प्रशासन की ओर से चौक पर पंडित जी की प्रतिमा स्थापित कर दी, लेकिन उस पर कपड़ा ढका हुआ था। सभा ने शहर के प्रबुद्ध लोगों की मदद से प्रतिमा से कपड़ा हटा दिया और प्रतिमा का अनावरण कर दिया। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा तालू, डॉ. पुष्पा शर्मा, ओमबीर सिंह तंवर, ओमप्रकाश, रवि खन्ना, सुरेश अरोड़ा, राजकुमार नायक, अनिल, संजय मिश्रा, विजय खरकिया, एडवोकेट पंकज शर्मा, अमित शर्मा, जेपी कौशिक, संजू शर्मा, रामचंद्र तिवाड़ी, भीम शर्मा, ललित मरहेटा, साधुराम शर्मा, अतुल शर्मा, ऋषि ठेकेदार व शुभम शर्मा उपस्थित रहे।
-----