फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Station screens display incorrect train information, leaving passengers gasping for breath as they climb the stairs.

Bhiwani News: स्टेशन की स्क्रीन में चल रहीं ट्रेनों की गलत जानकारी, सीढि़यां नाप हांफ रहे मुसाफिर

Sat, 15 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 15 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Station screens display incorrect train information, leaving passengers gasping for breath as they climb the stairs.
चार बजकर तीन मिनट पर ट्रेन चलने के हॉर्न को सुनकर सामान सहित भागते बच्चे ।
भिवानी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई जा रही गलत जानकारी के कारण प्लेटफार्म पर हड़बड़ी और भागदौड़ का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उस समय जब ट्रेन छूटने के बाद भी मुसाफिर ट्रेन में सवार नहीं हो पाते हैं। यह नजारा शुक्रवार को भी देखने को मिला। दरअसल प्रतिदिन भिवानी से जयपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 09734 शाम को चार बजकर पांच मिनट पर रवाना होती है लेकिन रेलवे स्टेशन पर लगे डिजिटल स्क्रीन पर ट्रेनों के बारे में गलत जानकारी प्रदर्शित की जा रही है। यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने के लिए कहा जाता है जबकि यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना होती है। इस गलत जानकारी के कारण हर रोज यात्रियों को ट्रेन छूटने का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी यही समस्या सामने आई जब प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े यात्रियों को चार बजकर तीन मिनट पर पता चला कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन से जाएगी। फिर हड़बड़ी में एक महिला यात्री और उनके बच्चे गिरते-गिरते बच गए। महिलाओं ने अपने बच्चों को गोद में उठाकर ओवरब्रिज से दौड़ते हुए प्लेटफार्म नंबर तीन से जयपुर जाने वाली ट्रेन पकड़ी। हालांकि इस दिन ट्रेन पांच मिनट की देरी से रवाना हुई जिससे भागते हुए यात्री ट्रेन में सवार होने में सफल रहे।
विज्ञापन






मैं शुक्रवार को भिवानी झाड़ली जा रहा था और प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी स्क्रीन के हिसाब से ट्रेन का इंतजार कर रहा था लेकिन ट्रेन वहां नहीं आई। फिर रेहड़ी वाले से पूछा तो पता चला कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना होगी। तब मैंने दौड़कर ट्रेन पकड़ी। -राहुल, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन






मैं चरखी दादरी जा रहा था। प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों की समय सारिणी देखकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था लेकिन जब ट्रेन नहीं आई तो पूछताछ केंद्र से पता चला कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन से जाएगी। तब मैंने दौड़कर ट्रेन पकड़ी और गिरते-गिरते बच गया। -प्रिंस, यात्री






यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने के लिए लाउड स्पीकर का भी उपयोग किया जा रहा है। प्लेटफार्म पर लगी स्क्रीन पर गलत जानकारी का मामला मेरे संज्ञान में आया है जिसे ठीक करा दिया गया है। रेल यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। -उदयराज, स्टेशन अधीक्षक, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed