{"_id":"62421baa81ab0e07a9322ded","slug":"state-vigilance-will-investigate-the-embezzlement-cases-worth-crores-of-rupees-of-the-city-council-jp-dalal-bhiwani-news-hsr6277408126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के करोड़ों रुपये के गबन मामलों की होगी स्टेट विजिलेंस से जांच : जेपी दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद के करोड़ों रुपये के गबन मामलों की होगी स्टेट विजिलेंस से जांच : जेपी दलाल
विज्ञापन
कृषि मंत्री जेपी दलाल।
- फोटो : bhiwani
भिवानी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भिवानी नगर परिषद में चर्चित करोड़ों रुपये के गबन और घोटाले के मामले की स्टेट विजिलेंस से जांच करवाई जाएगी, जिसके लिए उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। जल्द ही विजिलेंस की टीम भिवानी पहुंचकर जांच का कार्य आरंभ करेगी।
उन्होंने कहा कि गबन करने वाले चाहे कितने ही बड़े व्यक्ति क्यों न हों, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा के रेतीले इलाके की उठान सिंचाई परियोजना पंप हाउस सिस्टम के सुधारीकरण/नवीनीकरण पर 70 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें पंप हाउसों में लगे पुराने पंपसेट, मोटर व ट्रांसफार्मर आदि बदलने के आदेश दे दिए हैं।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल सोमवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। सरकार दक्षिण हरियाणा के रेतीले इलाके में सिंचाई को लेकर गंभीर है। इसी के चलते उठान सिंचाई परियोजनाओं के जीर्णोद्धार के लिए 70 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। पंप हाउसों में नए पंप सेट व मशीनरी लगने से पूरा पानी खेतों में पहुंचेगा, जिससे पैदावार बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसान की मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी। गेहूं व सरसों की खरीद के पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि फिलहाल किसानों को बाजार में सरसों व गेहूं का एमएसपी से अधिक भाव मिल रहा है। मंडियों में फसल खरीद की पूरी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर धूपड़, जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान व बृजपाल, एडवोकेट धीरज सैनी व रोशनलाल, सुनील थेपड़, संजय राड़, बलवंत गोठड़ा, निजी सचिव जेपी दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
600 करोड़ रुपये की राशि किसानों को दी
कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि फसल खराबे की भरपाई के लिए 12 हजार रुपये प्रति एकड़ से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा राशि की है। इसी प्रकार से खरीफ 2021 में फसल खराबे की भरपाई के लिए सरकार ने प्रदेश में 600 करोड़ रुपये की राशि किसानों को दी है, जिसमें करीब 150 करोड़ रुपये जिला भिवानी के किसानों के खाते में डाली जा रही है, यह वह राशि है, जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा नहीं करवाया था। इसके अतिरिक्त एक हजार करोड़ रुपये बीमा क्लेम की राशि किसानों को मिलेगी, जो खातों डाली जा रही है। 2016 से अब तक बीमा कंपनियों को 4800 करोड़ रुपये गया है, जबकि 5200 करोड़ रुपये राशि किसानों को मुआवजे के रूप में मिलेगी। किसानों को किसी प्रकार से घाटा नहीं होने दिया जाएगा।
अरविंद केजरीवाल से मांगा हरियाणा के हक का एसवाईएल का पानी
कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिला भिवानी का बेटा है और यदि उसको अपनी जन्म भूमि और दक्षिण हरियाणा क्षेत्र से वास्तव में ही प्रेम या लगाव है तो वे एसवाईएल का यहां के हिस्से का पानी जल्द से जल्द दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि घोषणाएं करने में व उनको वास्तव में अमलीजामा पहनाने में जमीन-आसमान का अंतर होता है।