फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State level Brahmotsav was organized

Bhiwani News: सनातन धर्म की प्रतिष्ठा के लिए राज्यस्तरीय ब्रह्मोत्सव हुआ

Sun, 11 Feb 2024 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 11 Feb 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
State level Brahmotsav was organized
​भिवानी के ब्रह्मोत्सव में मौजूद समाज के गणमान्य लोग।
भिवानी। सनातन धर्म की प्रतिष्ठा के लिए शहर के मेला ग्राउंड में रविवार को राज्यस्तरीय ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सूबे से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने अपनी एकता का परिचय दिया। डीजे पर बज रहे भजनों पर झूमते हुए व ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए लोग जब पंडाल में पहुंचे तो वहां पर मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह के आयोजक कमांडर सुनील शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पहुंचे राज्यसभा सांसद जनरल डाॅ. डीपी वत्स, विधायक मोहन लाल बडोली, पूर्व विधायक डाॅ. शिवशंकर भारद्वाज, भाजपा नेता उमेश शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कमांडर सुनील शर्मा को बधाई दी। डाॅ. डीपी वत्स ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सही मायनों में समाज व किसानों से जुड़ी हुई हस्तियों को भारत रत्न देकर सराहनीय कार्य किया है। चारों तरफ सरकार के इस कदम की प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि फौजियों का सम्मान देश के लिए गर्व की बात है। आज राजनीति को लोगों ने व्यापार बना लिया है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा इंसानियत का संदेश समाज को दिया है। सांसद ने म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान संगठन को इस दौरान 11 लाख की राशि देने की घोषणा की। मोहन लाल बडोली ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कमांडर सुनील को बधाई दी। इस दौरान कमांडर सुनील शर्मा ने कहा कि ये कार्यक्रम सनातन धर्म की प्रतिष्ठा के लिए कराया गया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने देश की राजनीति में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक बहुत योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कमांडर ने कहा कि हरियाणा में ब्राह्मण समाज को हर पार्टी कम से कम विधानसभा में 20 टिकट दे। आज के कार्यक्रम में चेन्नई, मुंबई, बंगलुरू व मध्यप्रदेश तक से लोग आए इस दौरान लोक गायकों ने धर्म से जुड़े गीतों से समा बांधा। महामंडलेश्वर पंचमानंद महाराज मुरेना, महामंडलेश्वर विश्वेसरा गिरी महाराज रोहतक ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजू नांगल, सुरेश जयहिंद, नवीन जयहिंद, सुनील शास्त्री, आरके शर्मा, जगदीप शर्मा, प्रधान भानु प्रताप, राकेश गौड़, अरुण गौड़, समेत अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed