फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State government will fill 10,000 posts for Divyangjan: Makkar

प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के भरेगी दस हजार पद : मक्कड़

Sat, 18 Feb 2023 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Feb 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
State government will fill 10,000 posts for Divyangjan: Makkar
पत्रकारों से बातचीत करते दिव्यांगजन आयोग के आयुक्त राजकुमार मक्कड़।
भिवानी। हरियाणा राज्य दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों में दिव्यांगजनों के करीब दस हजार पद भरे जाएंगे। सरकार दिव्यांगों के हितों के लिए प्रतिबद्घ है। राज्य आयुक्त मक्कड़ शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनने के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 97 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में हरियाणा के गठन होने से अब तक के समय का बैकलॉग भरा जाएगा, जिसमें उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित चार सदस्यों की कमेटी का गठन किया जा चुका है। सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में जिस वर्ग के पद अधिक भरे गए हैं, उनमें कट लगाया जाएगा और दिव्यांगजनों को उनका हक दिलाया जाएगा। इसके साथ-साथ पदोन्नति में आरक्षण का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में अब तक अनुसूचित जाति वर्ग व दिव्यांगजनों को उनके रोस्टर अनुसार पदों पर नियुक्ति नहीं दी गई। ये कॉलेज सरकार से 95 प्रतिशत सरकारी सहायता का अनुदान लेते हैं। दिव्यांगजन आयुक्त मक्कड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार तीन लाख पदों पर भर्तियां करेगी, जिसकी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इसमें दिव्यांग जनों का विभिन्न सरकारी महकमों का बैकलॉग भी शामिल है, जो कि तीन प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि इन पदों में दो लाख पद कौशल रोजगार निगम और एक लाख पद एचपीएससी और एचएसएससी के द्वारा भरे जाएंगे। इस दौरान जिला पुनर्वास केंद्र से लेखाकार रामकिशन, सीए आकाश गुप्ता, सुशील कुमार, कुलदीप शतरंज व वीरेंद्र श्योराण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed