{"_id":"9e9cc417ff64cf1896966eb6a0855037","slug":"start-early-to-get-tit-mil-bhiwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जल्द चालू करो टीआईटी मिल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जल्द चालू करो टीआईटी मिल’
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 06 Sep 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीआईटी मिल प्रबंधन को एक और झटका देते हुए श्रम विभाग ने नोटिस जारी किया है। श्रम एवं सुलह अधिकारी की ओर से जारी इस पत्र में मिल की तालाबंदी को शीघ्र खुलवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
प्रबंधन को यह हिदायत दी भी दी गई है कि अगर तालाबंदी खोलवाकर मिल को चालू नहीं किया गया तो उसे जानबूझकर जिले में श्रम अशांति व कानून-व्यवस्था भंग करने का जिम्मेदार मानते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए टीआईटी मिल प्रबंधन के पदाधिकारियों को 8 सितंबर को श्रम एवं सुलह अधिकारी के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का भी निर्देश दिया गया है। अगर वह इस तिथि पर अनुपस्थित रहे तो विभाग कानूनी कार्रवाई शुरू कर देगा।
विज्ञापन
श्रम एवं सुलह अधिकारी के कार्यालय पत्र क्रमांक 1755-1760 से जारी नोटिस में शासन के पिछले आदेश का हवाला देते हुए मिल को चालू करने को कहा गया है। नोटिस में लिखा है कि टेक्सटाइल मिल में वर्क सस्पेंशन के नाम पर की गई तालाबंदी को सरकार ने आदेश क्रमांक 32169/28-08-2014 से प्रतिबंधित कर दिया है, जिसकी प्रति मिल प्रबंधन को पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है।
ऐसे में मिल पर तालाबंदी को खुलवाकर या हटवाकर शीघ्र मिल को चालू किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया जाता तो इसे मिल प्रबंधन की ओर से लगातार जबरन तालाबंदी मानी जाएगी। इसके विरुद्ध औद्योगिक विवाद अधिनियम-1947 के अंतर्गत श्रम अभ्यास के क्रम संख्या 16 धारा-2 की 5वीं अनुसूची के अनुसार कार्रवाई होगी। मिल प्रबंधन को जानबूझकर श्रम अशांति व जिले में कानून व्यवस्था को भंग करने के लिए जिम्मेदार माना जाएगा।
श्रम एवं सुलह अधिकारी ने इन धाराओं के तहत कार्रवाई से पहले मिल प्रबंधन के गौतम गांगुली व प्रबंधक बीएस बेदवाल को अपना पक्ष रखने के लिए 8 सितंबर को अपने कार्यालय में समझौता वार्ता में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने को निर्देश दिया है।
श्रम एवं सुलह अधिकारी इन्द्रजीत मलिक के मुताबिक पत्र के जरिए यह भी हिदायत दी गई है कि अगर वह इस वार्ता में नहीं पहुंचे तो यह मानते हुए कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं कहना है, अगली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। साथ ही कानून व्यवस्था भंग करने के लिए जिम्मेदार मानते हुए जिला प्रशासन को भी प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा। श्रम एवं सुलह अधिकारी ने मिल प्रबंधन को नोटिस भेजने की पुष्टि की है।
मजदूर संगठनों को भी वार्ता का बुलावा
श्रम एवं सुलह अधिकारी ने नोटिस की प्रतियां प्रेषित करते हुए श्रमिक संगठनों को भी वार्ता में बुलावा भेजा है। शुक्रवार की देर शाम पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए न्यू हरियाणा उद्योग मजदूर संघ के प्रधान रामचंद्र यादव ने बताया कि श्रम एवं सुलह अधिकारी का पत्र उन्हें मिला है। वार्ता में शामिल होने के लिए वह अपनी ओर से कागजी ब्योरे व आंकड़े जुटा रहे हैं।