फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sports nurseries will start from April 1, trials will be held for the selection of players.

Bhiwani News: एक अप्रैल से शुरू होंगी खेल नर्सरियां खिलाड़ियों के चयन के लिए होगा ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sports nurseries will start from April 1, trials will be held for the selection of players.
भिवानी। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सत्र 2026-27 में एक अप्रैल से खेल नर्सरियों का संचालन शुरू किया जाएगा जबकि खिलाड़ियों के चयन के लिए विभिन्न खेलों में ओपन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में कुश्ती नर्सरी के लिए 30 मार्च को भीम स्टेडियम में ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा सभी जिला खेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य में विभागीय प्रशिक्षकों के माध्यम से खेल नर्सरियों का संचालन अनिवार्य किया गया है जिसे जिले में भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए संबंधित खेलों में ओपन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे और चयनित खिलाड़ियों को खेल नर्सरियों के माध्यम से नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेल विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिला खेल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित होने वाली खेल नर्सरियों और चयनित खिलाड़ियों की सूची समय पर निदेशालय को भेजना सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल सके और भविष्य में राज्य को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन




भीम स्टेडियम में नर्सरी के लिए कुश्ती ट्रायल कल

भीम स्टेडियम में 30 मार्च को सुबह 11 बजे कुश्ती नर्सरी के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र की फोटो कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं। उन्होंने बताया कि यदि खिलाड़ियों के पास कुश्ती खेल के जिला, राज्य या राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणपत्र हैं तो उनकी फोटो कॉपी भी साथ लाएं। नर्सरी में प्रवेश के लिए खिलाड़ी की जन्म तिथि एक अप्रैल 2008 से 31 मार्च 2018 के बीच होनी चाहिए। नर्सरी में चयनित खिलाड़ियों को सरकार की ओर से भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed