फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sports increases mutual brotherhood and social harmony: Agriculture Minister

खेलों से बढ़ता है आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द : कृषि मंत्री

Sat, 17 Feb 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 17 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sports increases mutual brotherhood and social harmony: Agriculture Minister
 हॉकी प्रतियोंगिता का शुभांरभ करते कृ​षि मंत्री जेपी दलाल।
भिवानी। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, अपितु आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है। कृषि मंत्री शुक्रवार को गांव प्रेमनगर में युवा विकास मंडल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 26वीं पंचायती हॉकी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन दे रही है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा शक्ति का देश है। हमारे युवाओं ने अपनी ताकत और हुनर से दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने गांव के 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने अपनी तरफ से खेल समिति प्रेम नगर को अढाई लाख रुपये का अनुदान की देने की घोषणा भी की। ग्राम पंचायत द्वारा रखी गई सभी मांगों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। दूसरी ओर खेल प्रतियोगिता के दूसरे सत्र में विधायक घनश्याम सर्राफ ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को विधायक ने अपनी तरफ से 21 हजार, 11 हजार व 5100 रुपये की नकद राशि बतौर पुरस्कार देने की घोषणा की। गांव प्रेमनगर में युवा विकास मंडल और ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति प्रेमनगर की तरफ से 16 से 18 फरवरी तक तीन दिवसीय पंचायती हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एक्सईन सिंचाई विभाग जितेंद्र मान, एक्सईन मंडी एवं विपणन बोर्ड अजय राठी, डीडीए फौगाट, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग, जिला खेल अधिकारी धीरेंद्र हुड्डा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहताश चौहान, ग्राम विकास एवं शिक्षा समिति प्रेमनगर के प्रधान आजाद सिंह ढांडा, कोच वीरेंद्र सिंह दूहन, समिति के महासचिव पूर्व प्राचार्य रमेश बूरा, सूबे सिंह, कैप्टन कलम सिंह ढांडा, दीपक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed