Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Special drive for admission to vacant seats at CBLU today

Bhiwani News: सीबीएलयू में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विशेष ड्राइव आज

Sun, 01 Nov 2026 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 01 Nov 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Special drive for admission to vacant seats at CBLU today
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश का विशेष ड्राइव 2 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और एसजेयूसी, सीबीएलयू में संचालित स्नातकोत्तर (पीजी), स्नातक (यूजी) और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने विशेष प्रवेश अभियान चलाने का निर्णय लिया है। दाखिले निर्धारित पात्रता शर्तों, विश्वविद्यालय के प्रवेश नियमों और उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में संबंधित विभाग या प्रवेश प्रकोष्ठ से संपर्क कर दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करें। प्रवेश पात्रता मानदंडों, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और विश्वविद्यालय की अन्य निर्धारित शर्तों की पूर्ति के अधीन होगा। पाठ्यक्रमवार रिक्त सीटों, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित विश्वविद्यालय विभाग या एसजेयूसी, सीबीएलयू से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed