{"_id":"62c4881dd649fb0ea84fbb94","slug":"special-campaign-to-remove-encroachment-will-be-run-in-the-city-from-8-bhiwani-news-hsr635947012","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 8 से चलेगा अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 8 से चलेगा अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान
विज्ञापन
भिवानी। शहर में हर किसी के लिए परेशानी बने अतिक्रमण को हटाने की तैयारी हो गई है। जिला प्रशासन ने दो दिन की और मोहलत देने के बाद अब विशेष अभियान शुरू करने की तैयारी की है। जिसके तहत आठ जुलाई से अभियान चलाया जाएगा।
उपायुक्त आरएस ढिल्लो के निर्देशानुसार दुकानों व मकानों के सामने अतिक्रमण करने वालों को स्वत: अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन मोहलत दी थी। आठ जुलाई से नगर परिषद प्रशासन द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए नगर परिषद द्वारा शेड्यूल तैयार कर दिया है।
नगर परिषद सचिव अंकुश पराशर ने बताया कि उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने शहर में अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान का शेड्यूल तैयार कर दिया है। इसके लिए नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता सुंदर सिंह की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम का गठन किया है। इस टीम में कनिष्ठ अभियंता अर्जुन नाथ व आदर्श, सफाई निरीक्षक संजय कुमार के अलावा अमित कुमार, सुमित कुमार, रोहित व प्रवीन कुमार शामिल है। उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने नगर परिषद प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि दुकानों के सामने अतिक्रमण करने से सड़क व रास्ते तंग हो जाते है। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य बाजार में दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके साथ-साथ एकल उपयोग प्लास्टिक/पॉलिथीन रखने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह रहेगा अतिक्रमण हटाने का शेड्यूल
तारीख अतिक्रमण हटाये जाने वाला क्षेत्र
8 जुलाई घंटाघर चौक से हांसी गेट होते हुए रोहतक गेट चौक तक
11 जुलाई हनुमान गेट से दादरी गेट होते हुए रोहतक गेट तक
12 जुलाई रोहतक गेट से नया बस स्टैंड तक
14 जुलाई हनुमान ढाणी सर्कुलर रोड से हनुमान मंदिर तक
15 जुलाई हनुमान गेट चौक से बैकुंठ धाम होते हुए रेलवे फाटक तक
18 जुलाई दादरी गेट चौक से कोंट रोड मिनी बाईपास तक
19 जुलाई घंटाघर चौक से सराय चौपटा होते हुए दादरी गेट तक
22 जुलाई घंटाघर चौक से दिनोद गेट होते हुए हनुमान गेट तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।