फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SP, meeting, order

अधिकारियों से मांगी लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट

Thu, 04 Mar 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
SP, meeting, order
भिवानी। जिला पुलिस कप्तान अजीत सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में जिले भर के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की अपराध बैठक लेकर लंबित मामलों में उनकी प्रगति जानी। इस दौरान एसपी ने महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में सख्ती दिखाई और ऐसे मामलों में ढिलाई बरतने वालों की भी खिंचाई की। एसपी ने स्पष्ट हिदायतें दी कि महिला अपराध मामलों में लंबित आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए और मामलों का तुरंत निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

एसपी ने क्राइम बैठक के दौरान स्कूली व कॉलेज छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गा शक्ति टीम को लड़कियों के स्कूल और कॉलेज के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान छात्राओं को भी आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। एसपी ने बैठक में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त हिदायतें दी कि पुलिस थाना व चौकी में आने वाले हर सभ्य शख्स के साथ पुलिस विनम्रता से पेश आए। हर फरियादी की शिकायत के बाद उसे थाने से परिवाद प्राप्त होने पर रसीद काटकर दी जाए। उन्होंने थाना चौकियों में लंबित नंबरी परिवादों को समयानुसार निपटारा करने के भी निर्देश दिए। जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना चौकी इंचार्जों को अपने अपने इलाके में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए शाम व रात के समय प्रभावी गश्त के निर्देश दिए। आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों को हर हाल में सलाखों के पीछे डालने के भी निर्देश दिए। बैठक के दौरान चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट, धोखाधड़ी जैसे मामलों आरोपियों को धरपकड़ तेज करने की भी हिदायतें दी। बेल जंपर, अति वांछित, पैरोल जंपर की गिरफ्तारी के संबंध में भी जरूरी निर्देश दिए गए। एसपी ने बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों से कहा कि क्राइम करप्शन पर जीरो टोलरेंस की नीति को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। सीएम विंडो, हर समय पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बिना नंबर के दौड़ रहे वाहनों की चेकिंग तेज की जाए और बिना कागजात मिलने वाले वाहन को इंपाउंड करें। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं मिलने पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वर्जन:::
पुलिस हर संभव सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी करते हुए लोगों के जानमाल की सुरक्षा कर रही है। बिना परमिट शराब बिक्री और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की विशेष मुहिम जारी है। क्राइम और भ्रष्टाचार को हर हाल में कम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत सिंह पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed