फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   SP inspected temples regarding security on Jalabhishek Yatra

Bhiwani News: जलाभिषेक यात्रा पर सुरक्षा को लेकर एसपी ने किया मंदिरों का निरीक्षण

Mon, 28 Aug 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
SP inspected temples regarding security on Jalabhishek Yatra
​भिवानी: अपनी टीम के साथ शहर  के  मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते पुलिस अधीक्षक वरूण
भिवानी। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने सोमवार को जलाभिषेक किए जाने वाले मंदिरों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज, सुरक्षा शाखा इंचार्ज साथ में मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिंदू संगठनों द्वारा 28 अगस्त को नूंह में ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा निकालने का आह्वान किया गया है। पिछली यात्रा में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी थी, जिस कारण ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा को लेकर नूंह प्रशासन ने अभी तक यात्रा को अनुमति नहीं दी है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई है कि भिवानी से भी कुछ व्यक्ति ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा में हिस्सा लेने के लिए नूंह जा रहे हैं। ऐसे लोगों से यात्रा में शामिल न होने बारे अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा की अनुमति न होने के कारण अगर कोई व्यक्ति भिवानी जिले से धार्मिक यात्रा में हिस्सा लेने के लिए जाता है तो उसके खिलाफ कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति ब्रजमंडल धार्मिक यात्रा को लेकर किसी भी तरह की झूठी खबरें न फैलाएं। धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट, धर्म-जाति, वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जनभावना को आहत करने वाली, लोक शांति भंग करने वाली पोस्ट, फोटो या वीडियो को फेसबुक, यू-ट्यूब, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड या शेयर बिल्कुल न करें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट करने या ऐसी पोस्ट पर कमेंट, लाइक और फॉरवर्ड करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में द्वेषपूर्ण भाषण (हेट स्पीच) देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने बारे आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि आमजन भ्रामक खबरों व अफवाह फैलाने वालों के बहकावे में ना आएं। कानून व्यवस्था खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed