फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sonipat stood first in State Karate Championship, Bhiwani stood second

Bhiwani News: स्टेट कराटे चैंपियनशिप में सोनीपत रहा प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहा भिवानी

Mon, 16 Oct 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sonipat stood first in State Karate Championship, Bhiwani stood second
15वें हरियाणा कराटे कप प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​थिग
भिवानी।
विज्ञापन

भिवानी के बीटस स्कूल में तीन दिवसीय 15वें हरियाणा कराटे कप प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इसमें प्रदेश के 22 जिलों से 600 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सोनीपत जिला प्रथम रहा और भिवानी जिले को द्वितीय स्थान मिला।
तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में सोनीपत के हर्ष और भिवानी के अमन को बेस्ट फाइटर का अवॉर्ड मिला। वहीं लड़कियों में हिसार की मीनाक्षी व भिवानी की अंजली को बेस्ट फाइटर के अवॉर्ड से नवाजा गया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन व हरियाणा कराटे खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

भिवानी कराटे डू संघ ने 15वें हरियाणा कप कराटे प्रतियोगिता की मेजबानी की। प्रतियोगिता के आयोजक भानु शर्मा, कराटे कोच प्रीति व एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि तीन दिन तक आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता जूनियर, सब जूनियर व सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने कराटे के दम खम को दिखाया। यह खेल अनुशासन व आत्मरक्षा के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा ओलंपिक संघ व खेल विभाग द्वारा कराटे के खिलाड़ियों का ग्रेडेशन कर उन्हें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी का भी प्रावधान किया गया है। प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार वर्ग की गोल्ड प्राप्तकर्ता खिलाड़ी हिसार की साक्षी व हिसार के रुद्रा शर्मा व भिवानी के सन्नी ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उन्हें अपनी कराटे की खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस खेल के माध्यम से उन्हें स्कॉलरशिप व खेल ग्रेडेशन देता है। जिससे उन्हें खेल के माध्यम से सरकारी नौकरी में जाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed